13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Indian Railway: 5 राज्यों के बीच चलेंगी 5 होली स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को होगा बड़ा फायदा

Indian Railway: होली में घर जाने वालों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है....

2 min read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Feb 13, 2026

Indian Railway

Indian Railway (फोटो सोर्स: AI Image)

Indian Railway: होली का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार पर लोग अपने घरों को जाते हैं और पर्व को मनाते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने कटनी-बीना रेलखंड से 5 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से पांच राज्यों में रह रहे दमोह, सागर के यात्रियों को लाभ मिलेगा। दोनों ही ओर से ये ट्रेनें संचालित होगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस होली स्पेशल ट्रेनों के आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। इन स्पेशल ट्रेनों की संक्षिप्त जानकारी निम्न है….

02186/02185 रीवा-रानी कमलपति-रीवा सुपरफास्ट

यह ट्रेन 02-02 ट्रिप चलाई जाएगी। गाड़ी 02186 रीवा से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 2 एवं 3 मार्च को रीवा से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 21.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दमोह 4.30 शाम और सागर 5.30 शाम को पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 02185 रानी कमलापति से रीवा स्पेशल ट्रेन 02 एवं 03 मार्च 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 22.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 07.30 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन रात 1.10 सागर, 2.10 पर दमोह पहुंचेगी।

01704/ 01703 भोपाल-रीवा-भोपाल स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन 1 ट्रिप चलाई जाएगी। गाड़ी 01704 भोपाल से रीवा स्पेशल ट्रेन 5 मार्च को भोपाल से सुबह 10.30 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात में 20.45 बजे रीवा स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 बजे दोपहर सागर और 3.10 पर दमोह पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 01703 रीवा से भोपाल स्पेशल ट्रेन 05 मार्च को रीवा स्टेशन से रात 22.20 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 09.05 बजे भोपाल स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन रात में 2.50 पर दमोह, 4 बजे सागर पहुंचेगी।

09821/09822 सोगरिया-दानापुर - सोगरिया स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन 2-2 ट्रिप चलाई जाएगी। गाड़ी 09821 सोगरिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन 28 फरवरी एवं 7 मार्च को सोगरिया से रात 23.10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 23.45 बजे दानापुर स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन दूसरे दिन सुबह 5.21 पर सागर और 6.45 पर दमोह पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी 09822 दानापुर से सोगरिया स्पेशल ट्रेन 02 एवं 09 मार्च को दानापुर स्टेशन से मध्य रात्रि 01.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन मध्य रात्रि 01.10 बजे सोगरिया स्टेशन पहुंचेगी। यह ट्रेन शाम को 4.20 बजे दमोह और 5.30 बजे सागर पहुंचेगी।

08751/08752 दुर्ग व हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन दो-दो ट्रिप चलाई जाएगी। 08751 दुर्ग हजरत निजामुद्दीन स्पेशल दुर्ग से 1 व 2 मार्च को चलाई जाएगी। जो दुर्ग से 10.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन दमोह स्टेशन आगमन 20.48 बजे, सागर स्टेशन आगमन 21.50 बजे पर पहुंचेगी। जबकि हजरत निजामुद्दीन स्टेशन 11.10 बजे पहुंचेंगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 08752 ट्रेन हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 12.30 बजे रवाना होगी जो दमोह स्टेशन 04.58 बजे पहुंचेगी। ट्रेन दुर्ग 18.20 बजे पहुंचेगी।