newsupdate

CG News: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बने प्रो मनोज दयाल, लोकभवन ने जारी किया आदेश

CG News: प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में हरियाणा स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पदस्थ हैं।

less than 1 minute read
Feb 19, 2026

CG News: रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के नए कुलपति प्रो. मनोज दयालनियुक्त किया है। इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति आदेश लोकभवन से जारी कर दिया गया है।

प्रो. मनोज दयाल वर्तमान में हरियाणा स्थित गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में पदस्थ हैं। वे मीडिया एवं जनसंचार के क्षेत्र में लंबे समय से शिक्षण, शोध और अकादमिक प्रशासन से जुड़े रहे हैं। उनके पास विश्वविद्यालयी शिक्षा और संस्थागत नेतृत्व का व्यापक अनुभव है, जिसे देखते हुए राज्य शासन ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि की बात करें तो प्रो. दयाल ने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे पूर्व में इलाहाबाद सहित हरियाणा के सिरसा स्थित विश्वविद्यालय में भी शिक्षण एवं प्रशासनिक दायित्व निभा चुके हैं। जनसंचार, पत्रकारिता और मीडिया अध्ययन के क्षेत्र में उनका अनुभव और विशेषज्ञता उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त बनाती है।

कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय राज्य का एक प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थान है, जो पत्रकारिता, जनसंचार, डिजिटल मीडिया, विज्ञापन एवं जनसंपर्क जैसे विषयों में विशेष पाठ्यक्रम संचालित करता है। ऐसे में नए कुलपति के रूप में प्रो. दयाल की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के अकादमिक और शोध गतिविधियों के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Published on:
19 Feb 2026 10:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर