newsupdate

Cm Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव कैबिनेट की बैठक शुरू, शहीद ASP सहित सहित कई बड़े फैसलों पर लगेगी मुहर

Cm Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विषयों से अलग कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं जाने पर भी चर्चा हो सकती है।
less than 1 minute read
Jun 18, 2025
CG Cabineet: शहीद आकाश राव गिरेपूंजे की पत्नी को सरकार ने DSP पद पर दी अनुकंपा नियुक्ति, देखें कैबिनेट के बड़े फैसले
कैबिनेट की बैठक (Photo Patrika)

Cm Cabinet: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय सिविल लाइन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। माना जा रहा है, स्कूल, कृषि और राजस्व, वन विभाग से जुड़े कुछ अहम फैसले सरकार इस बैठक में करेगी।

इसके अतिरिक्त साय सरकार मंत्रिमंडल के परामर्श पर पिछले दिनों सुकमा में शहीद हुए छत्तीसगढ़ पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपूंजे की धर्मपत्नी को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के विषय पर भी बड़ा ऐलान कर सकती है।

इस संबंध में पूर्व में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजपत्रित अफसरों के संगठन को आश्वस्त किया था। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न विषयों से अलग कैबिनेट की बैठक सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाएं जाने पर भी चर्चा हो सकती है। अगर राज्य सरकार इस पर फैसला लेती है तो इसका फायदा राज्य के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।

Updated on:
18 Jun 2025 11:38 am
Published on:
18 Jun 2025 11:38 am