नोएडा

Coronavirus: फिर फूटा कोरोना बम, चीन की कंपनी के 6 कर्मचारी समेत 21 में हुई पुष्टि, मरीजों की संख्या हुई 345

Highlights . गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 21 नए मामले आए सामने. संक्रमित कि संख्या 345 पहुंची. 230 स्वास्थ्य होकर लौटे घर  

2 min read
May 25, 2020
corona.jpg

नोएडा। यूपी के हाईटेक जिले गौतमबुद्ध नगर में कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एक बार फिर से 21 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमितों मरीजों की संख्या 345 पहुंच गई है। हालांकि, अभी तक जिले कोरोना संक्रमित 230 मरीज ठीक हुए है। फिलहाल, विभिन्न अस्पतालों में 110 लोगों का इलाज चल रहा है।

डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कुल 80 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट आई है। उनमें 21 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों में ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारी हैं। उनमें 06 गौतमबुद्ध नगर के निवासी हैं, जबकि 05 क्रॉस नोटिफाइड हैं। ये मूल रूप से चंदौली, रायबरेली, मथुरा, बुलंदशहर और गाजीपुर के हैं। उन्होंने बताया कि 07 पॉजिटिव नोएडा के सेक्टर-16ए फिल्म सिटी स्थित एक निजी कंपनी के कर्मचारी हैं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर जिले के 09 अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वे पहले से ही इंफ्लूएंजा से पीड़ित थे। इन लोगों को जिले के विभिन्न अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल कराया गया है।

डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि रविवार को कुल 80 संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट मिली है। उनमें 21 लोग पॉजिटिव हैं। शेष 59 लोग निगेटिव पाए गए हैं। जिले में अब तक कुल 345 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनमें 230 लोगों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिले में अब तक 05 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल, 110 पॉजिटिव मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रविवार को जिन 07 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, उनमें ग्रेटर नोएडा के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (जिम्स) से 04, नोएडा के एसएसपीएच एंड पीजीआई से 02 और ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल के 3 मरीज शामिल हैं। इनमें 6 संक्रमित चीन की एक मोबाइल कंपनी के कर्मचारी हैं। इस कंपनी के अभी तक 17 लोग संक्रमित हो चुके है।

Updated on:
25 May 2020 10:18 am
Published on:
25 May 2020 10:17 am