नोएडा

Air Pollution: घातक स्तर पर पहुंचा एनसीआर का वायु प्रदूषण, जारी हुआ रेड अलर्ट

Air Pollution: एक बार फिर से एनसीआर के जिलों के हवा की सेहत खराब होने लगी है। हालात ये है कि मात्र कुछ घंटों में ही नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और राजधानी दिल्ली की हवा गुणवत्ता का स्तर 200 से ऊपर पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-एनसीआर में पराली जलाने के कारण हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। प्रदूषण विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2021, 12:59 PM IST
aqi.jpg

Air Pollution: दिल्ली और एनसीआर के महानगरों में पराली और अन्य कारणों से हवा की गुणवत्ता खराब हो चुकी है। बीते 24 घंटे में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और राजधानी दिल्ली की हवा में 200 से अधिक की बढ़ोतरी के साथ वायु गुणवत्ता सूचकांक 260 से दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले यह 232 दर्ज किया गया था। एनसीआर के सभी शहरों की हवा का स्तर खराब श्रेणी के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में हवा का स्तर बिगड़कर और खराब श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद है।

हवा हुई जहरीली

प्रदूषण विभाग के मुताबिक, बीते एक दिन में पड़ोसी राज्यों में 502 पराली जलने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। इससे उत्पन्न होने वाले पीएम 2.5 तत्व की प्रदूषण में 19 फीसदी हिस्सेदारी दर्ज की गई है। हवा में पीएम 10 का स्तर 234 व पीएम 2.5 का स्तर 112 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। पीएम 10 का स्तर इन दिनों जहां औसत श्रेणी में बना हुआ है वहीं, पीएम 2.5 का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज हो रहा है।

पराली का धुआं पहुंच रहा है दिल्ली-एनसीआर

सफर के अनुसार, पश्चिमी दिशा से आने वाली हवाओं के कारण पराली का धुआं दिल्ली-एनसीआर में पहुंच रहा है। अगले 24 घंटे में हवा का स्तर बिगड़कर बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया जा सकता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, गुरुवार को मेरठ का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 274, गाजियाबाद का 290, ग्रेटर नोएडा का 275 और नोएडा का 267 एक्यूआई रहा।

Published on: