नोएडा

AQI in Noida: नोएडा में गहराया प्रदूषण संकट, एक्यूआई 300 के पार, गर्भवती महिलाओं को बढ़ा खतरा

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण उत्तर प्रदेश के नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 300 के पार पहुंच गया है। इस स्थिति के चलते स्थानीय निवासियों में आंखों में जलन, गले में खराश और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ने लगी हैं।

2 min read
Oct 26, 2024

AQI in Noida: लगातार बढ़ते प्रदूषण से गर्भवती महिलाओं और आम लोगों को बचने के लिए कई उपाय करने चाहिए। नोएडा के एक्यूआई की स्थिति इस समय अत्यंत खराब है। शहर की हवा पूरी तरह से धुंध और धुएं से भरी हुई है।

गर्भवती महिलाओं को खतरा

नोएडा की गायनोलॉजिस्ट डॉ. मीरा पाठक ने बताया कि लगातार बढ़ते प्रदूषण से गर्भवती महिलाओं और आम लोगों को बचने के लिए कई उपाय करने चाहिए। नोएडा की स्थिति इस समय अत्यंत खराब है, जो पूरी तरह से धुंध और धुएं से भरी हुई है। इसमें धुएं के साथ तरल कण भी मिल गए हैं, जो और भी हानिकारक हैं। इस समय एक्यूआई 300 के पार जा चुका है। गर्भवती महिलाओं को विशेष देखभाल की आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण का असर गर्भ में पल रहे बच्चों पर पड़ सकता है। इस दौरान गर्भवती महिलाओं में मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता है और बच्चों में जन्मजात विकृतियों की संभावना भी बढ़ जाती है।

100 हो जाए AQI तो रखें ये ध्यान

उन्होंने कहा कि नवजात शिशुओं पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जिससे संक्रमण और श्वसन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जब प्रदूषण का स्तर 100 के ऊपर हो जाए, तो गर्भवती महिलाओं को घर के अंदर ही रहना चाहिए और बाहर जाने से बचना चाहिए। अगर बाहर जाना आवश्यक हो, तो उन्हें एन95 मास्क पहनना चाहिए। घर के अंदर रहने के दौरान, एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। अगर एयर प्यूरीफायर उपलब्ध नहीं है, तो कुछ प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर जैसे मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और स्नेक प्लांट को घर में लगाना चाहिए।

नोएडा में हवा बहुत जहरीली होती जा रही है। बदलते मौसम के साथ प्रदूषण की स्थिती और भी खतरनाक होती जा रही है। हाल ही में एक्यूआई 300 के पार चला गया। ऐसे के सभी को सावधानी बरतनी चाहिए। खासतौर पर बुजुर्गों, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर ध्यान देना चाहिए।

Also Read
View All

अगली खबर