24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कफन के नाम पर 3 हजार रुपये की मांग: पैसे नहीं दिए तो नग्न ही दे दी लाश; वीडियो वायरल

Noida Postmortem House : नोएडा सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर 3 हजार रुपये की मांग का आरोप है। पैसे ना देने पर स्टाफ ने शव को बिना कपड़ा ढंके सौंप दिया।
2 min read
Google source verification
पैसे न देने पर स्टाफ ने शव को बिना कपड़ा ढंके सौंप दिया।

पैसे न देने पर स्टाफ ने शव को बिना कपड़ा ढंके सौंप दिया ,फोटो सोर्स -X

Noida Postmortem House : नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है ,जहा मौजूद स्टाफ ने मृतक के परिजनों से कफन के नाम पर 3 हजार रुपये की मांग की। जब परिजनों ने पैसे देने से मना किया, तो शव को बिना कपड़ा ढंके ही सौंप दिया गया। मजबूर होकर परिजनों को श्मशान घाट से चादर खरीदनी पड़ी। यह विडिओ काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बिना कपड़ा ढंके ही दे दी लाश

यह पूरी घटना चिपियाना गांव के रहने वाला रचित ने सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर-94 भेजा था। परिजनों का कहना है कि जब वे शव लेने पहुंचे तो वहां के कर्मचारियों ने पैसों की डिमांड शुरू कर दी। जब पैसे नहीं मिले तो स्टाफ ने शव को हाथ तक लगाने से मना कर दिया और स्ट्रेचर देने में भी आनाकानी करने लगे। शव को बिना कपड़ा ढंके ही सौंप दिया, मजबूर होकर परिजनों को श्मशान घाट से चादर खरीदनी पड़ी, तब जाकर उन्होंने अपने लड़के के शरीर को ढका। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें परिजन शव को ढंकते नजर आ रहे हैं।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

स्थानीय लोगों और परिजनों का गंभीर आरोप है कि इस पोस्टमार्टम हाउस में एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है। यहां का स्टाफ कथित तौर पर एम्बुलेंस का ठेका भी खुद ही संभालता है और बाहर से आने वाली एम्बुलेंस को परेशान किया जाता है ताकि, वे परिजनों से मनमानी रकम वसूल सकें। जो लोग पैसे नहीं देते, उन्हें इसी तरह प्रताड़ित किया जाता है। अब जब यह वीडियो वायरल हुआ है, लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं ।

बड़ी खबरें

View All

नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग