नोएडा

लोकसभा चुनाव में विरोधियों को पस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई ये अचूक रणनीति

भाजपा के इस वार से विरोधी हो जाएंगे पस्त।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2018, 5:24 PM IST
pm modi and amit shah
लोकसभा चुनाव में विरोधियों को पस्त करने के लिए भाजपा ने बनाई ये अचूक रणनीति

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी ने अब अपनी सरकार पर लग रहे विकास में नाकाम रहने के आरोपों का जवाब देने के लिए नई रणनीति तैयार की है। दरअसल भाजपा विपक्षियों के आरोप का जवाब अब उनकी ही शैली में देगी। इसके लिए उसने मोदी और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ हासिल करने वाले लाभार्थियों के मुंह से ही विकास की कहानी कहलवाएगी। इसके लिए बाकायदा पार्टी के रणनीतिकारों ने यूथ ब्रिग्रेड की टीम को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा कार्यकर्ता इन लाभार्थियों के पास जाकर तीन मिनट का एक विडियो तैयार करेगी। इनमें एक टीम कम से कम सौ वीडियो बनाएगी। वीडियो में लाभार्थी को कहते दिखाया जाएगा कि उसको किन-किन योजना का फायदा मौजूदा सरकार में मिला है। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि जिस तरह 2014 में पार्टी ने पूरे लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के सहारे युवाओं और पढ़े लिखे लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ा था, उसी तरह 2019 में भी सोशल मीडिया का उपयोग चुनाव में ज्यादा प्रभावी रहेगा।

भाजपा नेताओं का कहना है कि विपक्षी दलों की तरफ से केंद्र और प्रदेश सरकार पर विकास नहीं कराने के आरोप लगाकर नकारात्मक छवि पेश की जा रही है। पार्टी ने इसके लिए आरोप बनाम असलियत की रणनीति के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी। पार्टी ने सरकारी योजनाओं की जमीन पर हकीकत दिखाने के लिए लाभार्थियों तक पहुंच बनाने और एक विडियो प्लान शुरू करने का खाका खींचा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता के मुताबिक सरकार के कामकाज की असलियत सामने लाने के लिए लाभार्थियों से कनेक्ट होने का काम पार्टी की युवा इकाई करेगी।

Published on: