नोएडा

जमीन घोटाला मामले में ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व सीईओ समेत 5 अफसरों पर हुई बड़ी कार्रवाई

—ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व सीईओ समेत पांच अफसरों और बिल्डर के खिलाफ कोर्ट ने दिए मुकदमा दर्ज करने के आदेश—2011 में बिल्डर वैभव जैन को जमीन बेचने का आरोप  
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2019, 2:14 PM IST
greno
जमीन घोटाला मामले में ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व सीईओ समेत 5 अफसरों पर हुई बड़ी कार्रवाई

नोएडा. ग्रेनो अथॉरिटी के पूर्व मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समेत पांच अफसरों और बिल्डर के खिलाफ जमीन घोटाले के मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शुक्रवार को कोर्ट ने बिल्डर और अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए है। याचिका दायर करने वाले ने आरोप लगाए थे कि उनकी जमीन का गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया है।

अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि बिसरख निवासी कुलदीप सिंह ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उनकी जमीन अधिग्रहण मुक्त थी। ग्रेनो अथॉरिटी ने उनकी जमीन के आस—पास की जमीन को अधिगृहित किया था। कुलदीप सिंह ने दी अर्जी में कहा कि अर्जन मुक्त होने के बाद भी तत्कालीन सीईओ रमा रमण, उप महाप्रबंधक मीना भार्गव, नगर नियोजन नोडल अधिकारी ऋतुराज व्यास समेत 5 लोगों ने साजिश के तहत जमीन का अधिग्रहण कर दिया। जमीन का अधिग्रहण करने के बाद 2011 में जमीन बिल्डर वैभव जैन को दे दी। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि अथॉरिटी ने 2016 में कुलदीप को उसके बदले जमीन लौटाने की बात कहीं थी। लेकिन अभी तक जमीन नहीं लौटाई गई। कुलदीप ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। आरोप है कि पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज नहीं की। कोर्ट संख्या-2 के स्पेशल जज ने कासना कोतवाली पुलिस को एफआईआर दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए है।

Published on: