नोएडा

नोएडा पुलिस का मिशन एनकाउंटर जारी, मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को गोली मारकर किया पस्त

- नोएडा के सेक्टर-65 स्थित बहलोलपुर गोलचक्कर के पास पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़
2 min read
• •
Updated: 1 Jun 2020, 12:28 PM IST
encounter.
encounter

नोएडा. नोएडा के सेक्टर-65 स्थित बहलोलपुर गोलचक्कर के पास कोतवाली फेज-3 में पुलिस ने एनकाउंटर में 25 हजार के इनामी बदमाश संजय यादव को गोली मारकर पस्त कर दिया है। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने सफल रहा। पुलिस ने घायल संजय यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। उसके कब्जे बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। वहीं, पुलिस की एक टीम फरार बदमाश की तलाश में जुटी है।

पुलिस की गिरफ्त मे घायल बदमाश संजय यादव है, जो कि लूट के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था ।एडिशनल डीसीपी ने बताया कि मुखबिर से मिले इनपुट के आधार पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बहलोलपुर गोल चक्कर के पास एक संदिग्ध बाइक को रोकने का इशारा किया। लेकिन, बदमाशों ने बाइक नहीं रोकी और दूसरी दिशा में भगा ली। जब पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली मार दी, जिसके बाद वह वहीं गिर गया। जबकि बदमाश का दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। घायल बदमाश को इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस फरार बदमाश की तलाश कर रही है।

एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल अंकुर अग्रवाल ने बताया कि संजय यादव शातिर किस्म का लुटेरा है और उस पर आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज़ हैं, जिसमें से चार मुकदमे कोतवाली फेज-3 के है। संजय यादव पर तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बाइक और तमंचा बरामद किया है।

Published on: