नोएडा

पति से हुआ विवाद तो पत्नी बोली, ‘ Lockdown न होता तो चली जाती अपने मायके’

Highlights . महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण के लिए की जा रही कांउसलिंग. पति-पत्नी ऑफिस टाइम में हो जाते है दूर  

less than 1 minute read
May 24, 2020
husband-dies-during-fight-wife-booked.jpg
women leader husband Threatened Sub engineer, fire in your office

नोएडा। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में Lockdown 4.0 हैं। साथ ही लोग घरों में कैद है। इसकी वजह से पति-पत्नी में विवाद बढ़ने लगे हैं। लॉकडाउन के चलते घर के बड़े बुजुर्ग भी विवादों को निपटारा करने नहीं आ पा रहे हैं। वहीं, महिलाएं भी अपने मायके नहीं जा पा रही है। पति-पत्नी के विवाद थाने पहुंचने लगे है। पुलिस उनकी काउंसिलिंग कर घर में प्यार से रहने की सलाह दे रही है।

दरअसल, विवाद होने पर महिलाएं 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लेती है। ऐसे में पुलिस के सामने भी नई समस्या आ खड़ी हुई है। पुलिस की माने तो महिलाएं उनसे घर जाने के लिएए पास की डिमांड करने लगती है। पुलिस का कहना है कि महिला पति से दूर अपने मायके रहना चाहती है। बता दें कि लॉकडाउन में कहीं आने-जाने के लिए पास जरुरी है। पुलिस की माने तो रोेजना 10 से 12 केस पति-पत्नी के बीच विवाद के आ रहे हैं। हालांकि, पुलिस छोटे-छोटे विवादों को फोन पर ही निपटा रही है। इस दौरान पति—पत्नी की काउंसिलिंग की जाती है। नौकरीपेशे वाले पति-पत्नी के बीच झगड़े अधिक हो रहे है।

डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि जिनकी शादी पिछले एक साल मेंं हुई है। उनमें विवाद अधिक हो रहे है।

Published on:
24 May 2020 12:41 pm