नोएडा

इस जिले में प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, ये फैक्ट्रियां कराईं बंद

ग्रैप टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को शामिल किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Oct 2018, 3:35 PM IST
ritu maheshwari dm gzb
इस जिले में प्रदूषण के खिलाफ प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई, ये फैक्ट्रियां कराईं बंद

गाजियाबाद। खतरनाक स्तर तक पहुंच चुकी जिले की हवा को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। ग्रैप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) टीम ने मंगलवार को कार्बन कांटिनेंटल, वर्धमान सहित प्रदूषण फैला रही शहर की आठ बड़ी फैक्ट्रियों को बंद करा दिया। दो फ्लाईओवर, एक सड़क और 14 निर्माण स्थलों पर चले रहे निर्माण कार्य भी बंद कराए। कार्बन कांटिनेंटल फैक्ट्री से हो रहे प्रदूषण के चलते बंदी की मांग को लेकर क्रॉसिंग रिपब्लिक सोसायटी के लोगों ने धरना भी दिया था।

आपको बता दे कि गाजियाबाद में प्रदूषण का लेवल खतरनाक स्तर तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन ने ग्रैप टीम बनाकर प्रदूषण रोकने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए थे। ग्रैप टीम में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, प्रशासन और जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों को शामिल किया गया है।

मंगलवार को ग्रैप ने एनएच-91 स्थित आठ फैक्ट्रियों को बंद कराया दिया है। इसके साथ ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य भी 10 नवंबर तक बंद कर दिया गया है। डीएम रितु माहेश्वरी का कहना है कि एनजीटी के आदेश के क्रम में यह कार्रवाई की गई है। जांच में पता चला कि ये फैक्ट्रियां मानकों से ज्यादा प्रदूषण फैला रही थीं। बंद कराई गई फैक्ट्रियों में कॉन्टिनेंटल कार्बन एनएच-91, वर्धमान थर्मोपैक, एनजी टेक्सटाइल प्रिंट्स, पारा प्रोडक्ट्स साईट-4, रोहिणी केमिकल्स साइट-4, अल्टीमा डेकोरेटिव पैनल्स साइट-4, केआर फूड्स, वीपी ट्रेडर्स शामिल हैं।

Updated on:
31 Oct 2018, 3:35 PM IST
Published on: