नोएडा

Noida News: नोएडा में चलती कार में लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, कार जलकर हो गई राख

नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2024, 12:36 PM IST
Fire broke out in a moving car in Noida
नोएडा में जलती कार को बुझाने में लगे दमकल कर्मी।

Noida News: नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस पूरी घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सीएफओ प्रदीप चौबे ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर-39 की है। यहां एक कार में आग लग गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की गाड़ी को भेजा गया। महामाया बालिका इंटर कॉलेज के पास से गुजरने के दौरान कार में आग लगी। आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया। इस दौरान थोड़ी देर के लिए यातायात को रोका गया। कार को साइड में किया गया।

इसके बाद वाहनों को वहां से निकाला गया। आग से किसी के हताहत होने सूचना नहीं है। हालांकि कार पूरी तरह से जल गई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

शार्ट सर्किट होने से कार में लगी आग

चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक कार में या वाहनों में आग लगने की यह घटनाएं अक्सर शॉर्ट सर्किट की वजह से होती हैं। इसके पीछे एक बड़ी वजह है कि लोग अपनी गाड़ियों की सर्विस ऑथराइज्ड सर्विस स्टेशन की जगह बाहर से कराते हैं। इस दौरान कई तार खुले रह जाते हैं और कभी-कभी उनमें आग लग जाती है।

सीएफओ ने हिदायत दी है कि ठंड में गाड़ियों ने हीटर चलाने के पहले आप अपनी गाड़ियों की वायरिंग को सर्विस स्टेशन में चेक करा लें, ताकि कोई अनहोनी न हो।

Updated on:
15 Nov 2024, 12:36 PM IST
Published on: