नोएडा

बैंक लॉकर में रखा था एक किलो सोना, जब निकालने गए तो नजारा देखकर उड़ गए होश

बैंक लॉकर से सोना निकालकर रख दिया पीता धातू बैंक के ही तीन कर्मचारियों पर लगा चोरी का आरोप पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की शुरू की जांच
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Aug 2019, 8:47 PM IST
noida

नोएडा. शिवालिक मार्केंटाइल्स को-ऑपरेटिव बैंक में रेहन में रखे एक किलो से अधिक सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। इस चोरी में बैंक के तीन लोगों के खिलाफ बैंक मैनेजर संदीप रात्रा ने मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये तस्वीरें है शिवालिक मार्केंटाइल्स को ऑपरेटिव बैंक की। जहां लोग विश्वास के साथ अपनी जमा पूंजी और गोल्ड रखते हैं। उन्हें लगता था कि बैंक में उनका पैसा और गोल्ड दोनों महफूज है। लेकिन, जब बैंक के कर्मचारी ही चोर निकल जाये तो आम आदमी क्या कर सकता है। ताजा मामला नोएडा के सेक्टर 27 स्थित सिवालिक मार्केंटाइल्स को ऑपरेटिव बैंक का है, जहां बैंक मैनेजर संदीप रात्रा ने ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर धीरज तिवारी क्रेडिट एग्जीक्यूटिव विपिन कसाना और सौरभ चौधरी के खिलाफ एक किलो से ज्यादा सोना चोरी कर उसके स्थान पर नकली सोना रखने का आरोप लगाते हुए सेक्टर 20 कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जांच में जो भी तथ्य निकल कर आएगा। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Published on: