नोएडा

जिम संचालक इंतजार ने सोनू बन महिला से किया दुष्कर्म, खुला भेद तो धर्मांतरण का बनाया दबाव

जिम संचालक ने अपना धर्म छुपाकर एक महिला से यौन संबंध बनाए। जिस संचालक का जब भेद खुला तो उसने महिला पर धर्मांतरण का दबाव बनाया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुकदर्मा दर्ज करा दिया।
less than 1 minute read
Dec 31, 2022
जिम संचालक इंतजार ने सोनू बन महिला से किया दुष्कर्म, खुला भेद तो धर्मांतरण का बनाया दबाव
महिला से धर्म छुपाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी और उसके पिता भाई पुलिस हिरासत में

जिले में एक जिम संचालक ने नाम व धर्म छुपाकर महिला को शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। आरोपी ने पीड़िता को जिम का मैनेजर बनाया इसके बाद यौन शोषण किया।

आरोपी का असली नाम और धर्म पता चलने पर पीड़िता ने जब विरोध किया तो उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनााया। पीड़िता की दर्ज कराई रिपोर्ट पर पुलिस ने शाहबेरी निवासी इंतजार खान, उसके पिता अब्बास अली व भाई सुहैल को गिरफ्तार कर लिया।

ये है मामला
मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली महिला का पति नोएडा एक कंपनी में काम करता है। दंपती को एक बेटा है। महिला ग्रेनो वेस्ट स्थित एक जिम में एक्सरसाइज के लिए जाने लगी। जिम संचालक इंतजार खान ने महिला को अपना नाम सोनू बताया।

मैनेजर बनाकर करीबी बढ़ाई
आरोपी ने धर्म छिपाया और जून माह में महिला को जिम का मैनेजर बनाकर करीबी बढ़ाई। आरोपी ने महिला को जूस में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा।

पति ने भी छोड़ा साथ
गाजियाबाद में फ्लैट किराए पर लेकर महिला के साथ रहने लगा। इसी बीच महिला को आरोपी के असली नाम व धर्म का पता चल गया। इंतजार से पत्नी की करीबी का पता चलने पर पति काफी नाराज हुआ। वह दस साल के बेटे को लेकर पीड़िता को छोड़कर चला गया।

Published on:
31 Dec 2022 10:35 am