31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब की आदी भव्या कभी अंजली तो कभी बनी अफसाना, हर शादी के बाद बदलती थी नाम, 2 पति हिंदू 1 था मुस्लिम

मुस्लिम महिला बेबी शराब पीने की आदी थी। उसने नाम बदलकर तीन शादियां की। जिसमें दो बाद वह हिंदू बनी। लेकिन पहले पति शराब पिलाकर उसकी जान ले ली। जब पूरा मामला खुला तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 30 Dec 2022, 3:55 PM IST

शराब की आदी भव्या कभी अंजली तो कभी बनी अफसाना, हर शादी के बाद बदलती थी नाम, 2 पति हिंदू 1 था मुस्लिम

बेबी से बनी भव्या शर्मा का फाइल फोटो

गाजियाबाद जिले के सिद्धार्थ विहार के वृंदावन एन्क्लेव में 25 दिसंबर को हुई भव्या शर्मा की हत्या का खुलासा हो गया। उसकी हत्या पति विनोद शर्मा ने चाकू घोंपकर की थी। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : New Year 2023 किट्टी पार्टी में होंगे तैरता बैगन और पासा फेक गेम, पिया तू अब तो आजा..पर धमाल


पूछताछ में खुलासा हुआ कि भव्या की तीन शादी हुई थी। वह विनोद के साथ रहते हुए दूसरे पति अनीश के साथ अवैध संबंध बनाती थी। वीडियो कॉल पर विनोद ने उसे अनीश के साथ देख लिया था। इसी पर उसे साजिश रचकर भव्या की हत्या कर दी। पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठ बोला कि वह ज्यादा शराब पीने से मरी है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में ADG के साथ ठगी, टिकट कैंसिल के नाम पर कर ली हजारों की शॉपिंग



बेबी से भव्या बनने तक की तीन शादी
भव्या का जन्म सीतामढ़ी जिले में मुस्लिम परिवार में हुआ था। परिजन उसको बेबी कहते थे। भव्या का परिवार गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रहने लगा था। भव्या ने तीन शादी कीं। तीनों ही प्रेम विवाह किए थे। दो शादी हिंदू युवकों से और एक मुस्लिम से की थी।

यह भी पढ़ें : आवारा कुत्तों ने नोच खाए 21 हिरण, सिक्योरिटी कंपनी बोली- करंट लगने से हुई मौत

हर शादी में भव्या ने अपना नाम बदल लिया। पहली शादी के बाद बेबी से अंजली बन गई। दूसरी शादी के बाद वह अफसाना बनी और तीसरी शादी के बाद उसने अपना नाम भव्या रख लिया था।

हत्यारोपी पति ने सुबह से पिलानी शुरू की थी शराब
हत्यारोपी पति विनोद ने बताया कि वह और भव्या साथ बैठकर शराब पीते थे। वारदात वाले दिन सुबह ही भव्या घर लौटी थी। दोनों सुबह से शराब पीने बैठ गए। साजिश के तहत वह खुद कम पी रहा था और भव्या को ज्यादा पिला रहा था। शाम होते-होते वह पूरी तरह नशे में हो गई और बिस्तर पर लेट गई। इसके बाद उसने भव्या के पेट में चाकू घोंप दिया।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश