
लखनऊ के ADG बीआर मीणा साइबर फ्रॉड का शिकार हो गए हैं। ठगों ने 3 बार में उनके खाते से करीब14 हजार उड़ा दिए। ADG की तहरीर पर साइबर क्राइम थाने में FIR दर्ज की गई है।
लखनऊ के थाना विभूति खंड में रहने वाले एडीजी बीआर मीना ने कुछ समय पहले रेलवे का टिकट बुक किया था। 25 दिसंबर को उन्होंने अपना टिकट कैंसिल कराने के लिए IRCTC की वेबसाइट से टिकट कैंसिल कराने की कोशिश की पर नहीं कर पाए।
खुद को बताया IRCTC का कर्मचारी
ADG ने ऑनलाइन सर्च करना शुरू किया तो उन्हें IRCTC के 2 हेल्पलाइ नंबर दिखे। दोनों नंबरों पर उन्होंने कॉल किया। एक रिवीव करने वाले ने बताया कि वह IRCTC का कर्मचारी बोल रहा है। वेबसाइट में अभी कुछ टेक्नीकल दिक्कत आ रही है। जिस वजह से वहां से टिकट कैंसिल नहीं हो पा रही है।
फिर उसने ADG से बात करना शुरू किया और उनसे पीएनआर नंबर मांगा और फोन पर एक मैसेज लिंक भेज कर क्विक सपोर्ट एप्लिकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा। ADG से बातचीत के दौरान ठगों ने ADG के एसबीआई के क्रेडिट कार्ड की डिटेल भी ले ली। बीआर मीणा ने अपनी डिटेल्स दी।
पैसे निकलने के बाद किया कार्ड ब्लॉक
पहली बार में ठगों ने अमेजॉन से 14,000 रुपए की शॉपिंग कर डाली। इसके बाद उसने 2 बार में 15 हजार और 49 हजार 999 रुपए निकालने की कोशिश की। SBI बैंक का कार्ड ब्लॉक होने से दूसरी और तीसरी बार में निकाले गए पैसे ठगों के खाते में जाने से बच गए। बीआर मीना ने की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
30 Dec 2022, 2:26 PM IST
Published on:
30 Dec 2022, 2:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.