नोएडा

Heavy Rain: 27-28 फरवरी को तेज तूफान के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग का Alert जारी

Rain and Thunderstorm Alert: दिल्ली एनसीआर के इलाके में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है। इससे अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना है।
less than 1 minute read
Feb 26, 2025
27-28 फरवरी को तेज तूफान के साथ होगी बारिश

Heavy Rain in Delhi NCR: दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आसमान में सुबह से बादल छाए हुए हैं और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2 दिन शहर में बारिश और तूफान दस्तक दे सकता है।

27-28 फरवरी को होगी तेज बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 26 फरवरी को NCR के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, 27 और 28 फरवरी को तेज तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस वजह से NCR के इलाके में तापमान में गिरावट आ सकती है।

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 26 फरवरी के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, 27 फरवरी को तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके बाद 28 फरवरी को भी मौसम ऐसे ही बना रहेगा और इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

1 और 2 मार्च को कैसा रहेगा मौसम?

1 मार्च की बात करें तो उस दिन भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, 2 मार्च को अधिकतम 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके चलते सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का सामना करना पड़ेगा।