नोएडा

स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर नोएडा पुलिस की नजर

दिल्ली से सटा होने की वजह से पुलिस बरत रही अहितयात  
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Aug 2019, 10:38 AM IST
polce

नोएडा. स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन को लेकर गौतमबुद्ध नगर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखे हुए है। नोएडा में सभी मेट्रो स्टेशन पर एटीएस, बीडीटीएस और डॉग स्कवायड को अलर्ट कर दिया गया हैं।

नोएडा के सेक्टर 18 मेट्रो बॉटनिकल गार्डन, सिटी सेंटर, सेक्टर 52 सेक्टर 51, नॉलेज पार्क 2, परीचौक, कमर्शियल बेल्ट समेत अन्य मेट्रो स्टेशन पर पुलिस का चेकिंग अभियान जारी है। चेकिंग अभियान सुबह 6 से शाम 10 बजे तक चलाया जा रहा है। वहीं, आईजी रेंज आलोक कुमार और एसएसपी वैभव कृष्ण भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे है। इसके अलावा मेट्रो में यात्रियों की संघन तलाशी ली जा रही है।

एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि स्वतंत्रता और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए पुलिस को अलर्ट रहनेे के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि जगहों पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

Updated on:
14 Aug 2019, 10:38 AM IST
Published on: