28 मई को नूरपुर उपचुनाव में जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं सपा-रालोद प्रत्याशी ने यह सीट अपने नाम की।
बिजनौर। 28 मई को नूरपुर उपचुनाव में जहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं सपा-रालोद प्रत्याशी ने यह सीट अपने नाम की। जिसके बाद सभी के जहन में एक सवाल था कि भाजपा की कड़ी मश्क्कत के बाद भी आखिर हार कैसे हो गई। किस कारण और कौन से बूथ पर आखिर भाजपा को वोट नहीं मिले। जिसका अब पूरा आंकडा सामने आया है।
जिसमें यह साफ दिख रहा है कि हिंदू वोट मिलने के बाद भी सपा-रालोद प्रत्याशी कैसे भाजपा प्रत्याशी पर भारी रहे। दरअसल, चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए बूथों के आंकड़ों पर गौर की जाए तो यह साफ दिखाई पड़ रहा है कि हिंदू बाहुल्य क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी को ज्यादा वोट मिले। जबकि गठबंधन होने के कारण सपा-रालोद प्रत्याशी मुस्लिम समेत अन्य जातियों के वोट को अपने खाते में ले गए।
यहां देखें, किस बूथ पर कौन से प्रत्याशी को मिले कितने वोट
-इस विधानसभा उपचुनाव में हिन्दू क्षेत्र में भाजपा की अवनि सिंह को वोट मिले तो मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रो में सपा-रालोद प्रत्यशी नईमूल को वोट मिले।
-अनुसूचित जाति के क्षेत्र वाले इलाकों के बूथ पर भी सपा का दब दबा रहा।
-गांव फतेहाबाद के बूथ पर भाजपा को 412 और सपा को 36 वोट मिले।
-हीमपुर पृथया क्षेत्र से भाजपा को 584 और सपा को 48
-बीजेपी प्रत्यशी अवनि सिंह के गांव आलमपुरी क्षेत्र के बूथ से बीजेपी 714 और सपा को 64 वोट मिले।
-नूरपुर के 2 बूथों से भाजपा को 689 और सपा को 412 वोट मिले।
-बुढ़नपुर के 4 बूथों पर भाजपा को 222+16+79+348 सपा को 333+599+560+27 वोट मिले।
-मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र के दौलतपुर बूथ पर भाजपा को 42 वोट, सपा को 689 वोट मिले
-कासमपुर बिलौच में भाजपा को 220 और सपा को 318 वोट मिले।
-राजा का ताजपुर के 6 बूथो पर भाजपा को 433+271+96+18+106+208, वोट मिले। सपा को 237+264+398+345+481+308 वोट मिले।
-इसी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यायल द्वितीय में भाजपा को 336+284+237+271 और सपा को 200+193+207+347 वोट मिले।
-प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर भाजपा को 19+57+48 और सपा को 297+237+137 वोट मिले
-अस्करीपुर के बूथ पर भाजपा को 393 और सपा को 376 वोट पड़े।
-फैजपुर बूथ पर भाजपा को 393 और सपा को 376 वोट मिले।
-गांव पैजनिया के बूथ संख्या 292 से 295 तक भाजपा को 577+287+400+272 सपा को 118+197+216+262 वोट मिले
-खासपुर से भाजपा को 463 और सपा को 222 वोट मिले।
-नूरपुर देहात में भाजपा को 184 व सपा को 511 वोट मिले
-छज्जुपुरा में भाजपा को 243 व सपा को 557 वोट
-गौहवार हल्लू के बूथ 191 से 193 तक भाजपा को 476+384+191 और सपा को 298+98+181
-गौहार जैत के बूथ 194 से 198 तक भाजपा को 151+98+541+237+66 सपा को 316+307+147+173+253 वोट मिले
-शिवलकला के बूथ 348 से 351 तक भाजपा को 126+418+296+215 और सपा को 525+223+260+155 वोट मिले