नोएडा

कारोबारी पति ने इस वजह से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, नहीं मानने पर ससुराल में जाकर पीटा

महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत
2 min read
• •
Updated: 4 Apr 2019, 6:45 PM IST
DEMO PIC
कारोबारी पति ने इस वजह से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक, नहीं मानने पर ससुराल में जाकर पीटा

नोएडा।एक कारोबारी पति ने पत्नी को बच्चा नहीं होने पर फोन पर ही तीन तलाक दे दिया। पत्नी ने यह नहीं माना, तो पति ने उसके घर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने महिला को उसके घर नोएडा स्थित घर छोड़कर तीन तलाक दे दिया। जब उसके माता-पिता ने विरोध किया। इस पर पति उनके साथ मारपीट कर चला गया। इस मामले में महिला के पिता ने इस संबंध में सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

2008 में हुर्इ थी महिला की शादी

पुलिस के अनुसार बरौला स्थित सेक्टर-49 में जीवन खान अपने परिवार के साथ रहते है। वह यहां नर्सरी चलाते हैं। उन्होंने करीब बारह साल पहले अपनी बेटी की शादी 2008 में अमरोहा निवासी आतिफ असलम से की थी। आतिफ असलम का अमरोहा में जूतों का शोरूम है। शादी के कर्इ साल बाद भी बच्चा नहीं हुआ। आरोप है कि इस के चलते उसका पति आसिफ उसे प्रताड़ित कर मारपीट करता था। इतना ही नहीं आरोपी पति ने कुछ समय पहले ही इतना पीटा था कि वह बोहोश हो गर्इ थी। जिसके चलते महिला के पिता उसे ससुराल से अपने घर नोएडा ले आये।

पहले फोन पर दिया तीन तलाक, न मानने पर घर आकर की मारपीट

महिला के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी माह में आरोपि आतिफ असलम ने उनकी बेटी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। जिसे उनकी बेटी ने नहीं माना। इस पर 11 मार्च को पति आतिफ असलम नोएडा आ पहुंचा। यहां उसने सभी के सामने पत्नी को तीन तलाक बोल दिया। पत्नी आैर माता-पिता ने इसका विराेध किया। आरोप है कि इस पर आरोपी आतिफ असलम ने उनके साथ मारपीट की आैर चला गया। अब इस मामले में महिला के पिता ने मामले की शिकायत कोतवाली सेक्टर-49 पुलिस से की है। पुलिस शिकायत लेकर मामले की जांच कर रही हैं।

Updated on:
4 Apr 2019, 6:45 PM IST
Published on: