जेपी बिल्डर्स के आफिस में निवेशकों ने किया प्रदर्शन, कपड़े उतारकर जताया विरोध

कम्पनी के योजना रद्द करने से निवेशकों की गाढ़ी कमाई फंसी

less than 1 minute read
Jul 30, 2017
buyers protest against jp builders
नोएडा।
बिल्डर के आश्वासन से परेशान निवेशकों का हाल बेहाल है। शनिवार को जेपी के बुद्ध सर्किट फेज-1 व 2 के निवेशकों ने सेक्टर-127 स्थित जेपी आफिस में टी-शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। निवेशकों ने जेपी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। निवेशकों ने प्रबंधन से स्पष्ट कहा कि जब तक हमारे पैसे वापस नहीं होंगे, प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान जेपी का कोई भी आला अधिकारी निवेशकों की सुध लेने नहीं आया।

जेपी बिल्डर ने लुभावने आफर दिखाकर बुद्ध सर्किट फेज-1 व 2 में परियोजना को दिखाया। निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी का एक बड़ा हिस्सा जेपी के खाते में जमा कर मकानों की बुकिंग कराई। यह बुकिंग चार साल पहले की गई। लेकिन दो साल बाद ही जेपी ने दोनों ही परियोजना को रद्द कर दिया। ऐसे में निवेशकों ने पैसों की मांग की। कई महीनो तक बहाने बनाने के बाद जेपी ने स्पष्ट कहा कि 2०19 से निवेशकों को पैसे वापस दिए जाएंगे। वह भी किस्तों में। यह बात निवेशकों को नागावार लगी। पीड़ित निवेशक डाक्टर मनोज मिश्रा ने बताया कि जेपी के लुभावने ऑफर के चलते अधिकांश निवेशक अपनी पूरी जमा पूंजी ही जेपी के खाते में जमा कर चुके है। पैसे खत्म हो चुके है लेकिन अब भी बैंकों में ईएमआई जमा करनी पड़ रही है। एक तरह न तो उन्हें मकान मिला और न ही पैसा. ऐसे में उन्हें दोहरी माल झेलनी पड़ रही है।
Published on:
30 Jul 2017 08:05 am
Also Read
View All