नोएडा

दिवाली की रात NMRC की पहली महिला METRO पायलेट को बुलाकर अमिताभ बच्चन ने की मुलाकात, देंगे ये बड़ा गिफ्ट

दादा आैर नाना भी इंडियन रेलवे में दे चुके है अपनी सेवा
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Nov 2018, 2:17 PM IST
nikita
दिवाली की रात एनएमआरसी की पहली महिला मेट्रो पायलेट को बुलाकर अमिताभ बच्चन ने की मुलाकात, देंगे ये बड़ा गिफ्ट

नोएडा।बाॅलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से हर कोर्इ मिलना चाहता है, लेकिन दिवाली के त्योहार पर खुद यूपी के मुरादाबाद निवासी महिला को बुलाकर मुलाकात की।यह महिला कोर्इ आैर नहीं बल्कि एनएमआरसी की पहली महिला मेट्रो पायलेट है।इनसे मुलाकात कर अमिताभ बच्चन ने उन्हें एक बड़ा गिफ्ट भी दिया। दरअसल यह महिला पायलेट केबीसी यानि कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची है।फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में नोएडा की निकिता वैद पहुंची।

यहां की रहने वाली है यह महिला पायलेट

मूलरूप से मुरादाबाद की रहने वाली निकिता एनएमआरसी में पहली महिला मेट्रो पायलेट है।इतना ही नहीं उनका रेलवे से पुराना नाता है।वही निकिता बताती है कि उनके दादा इंडियन रेलवे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर आैर नाना इंडियन रेलवे के मुरादाबाद रेलवे जक्शन में चीफ कंट्राेलर रहे हैं।वहीं बीटेक पास करने के बाद निकिता ने भी डीएमआरसी ज्वाइन की।इसके बाद वह एनएमआरसी में पहली महिला मेट्रो पायलेट बनी है।हालांकि उन्होंने बताया कि अब एनएमआरसी में करीब पचास महिला ट्रेनिंग कर रही है।

पांच सवालों को दिया जवाब, अमिताभ बच्चन ने दिया बड़ा गिफ्ट

वहीं केबीसी में दिवाली के दिन हाॅट सिटी पर पहुंची निकिता ने अब तक पांच सवालों का सही जवाब दे दिया है और अमिताभ अगले एपिसोड में उनके साथ गेम को आगे बढ़ाएंगे। वहीं निकिता की तीन लाख रुपये तक की दावेदारी पक्की हो गर्इ है।

Updated on:
8 Nov 2018, 2:17 PM IST
Published on: