नोएडा

Life Certificate: लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख आज, डेडलाइन मिस की तो बंद हो सकती है पेंशन

Life Certificate: पेंशन पाने वालों को साल में एक बार लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इस साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका 30 नवंबर तक है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2021, 11:25 AM IST
pension-document.jpg

Life Certificate: आज मंगलवार को नवंबर का महीना समाप्त हो रहा है। कुछ काम की डेडलाइन 30 नवंबर तक तय हुई है। अगर आप आज शाम तक ये काम नहीं निपटाए तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज शाम तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का डेडलाइन तय किया गया है। अगर ये काम करने से चूक गए तो आपको बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।

लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की डेडलाइन आज

पेंशन पाने वालों को साल में एक बार लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना होता है। इस साल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने का आखिरी मौका 30 नवंबर तक है। अगर यह डेडलाइन मिस की तो आपकी पेंशन बंद हो सकती है।

ऑनलाइन भी जमा कर सकते हैं लाइफ सर्टिफिकेट

लाइफ सर्टिफिकेट अब ऑनलाइन भी भरा जाता है। अगर आप घर बैठे ऑनलाइन लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए जीवन प्रमाण का पोर्टल https://jeevanpramaan.gov.in/) विजिट करना होगा।

ऑफलाइन भी कर सकते हैं जमा

अगर आपको ऑनलाइन जमा करने में दिक्कत हो तो ऑफलाइन भी जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते है। आपकी पेंशन जिस बैंक में आती है, वहां जाकर लाइफ सर्टिफिकेट का फॉर्म भरना होगा। साथ में आधार कार्ड और पैन कार्ड की कॉपी अटैच करनी होगी। फॉर्म भरने के बाद उसे जमा करना है और आपका काम पूरा हो गया।

Updated on:
30 Nov 2021, 11:25 AM IST
Published on: