Mustard oil Rate Today (14th May 2022) : देश भर में लोग इस समय महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसके बावजूद महंगाई को रोकने में सरकार के प्रयास विफल हो रहे हैं। पेट्राेल-डीजल के दाम बढ़ने के चलते हर वस्तु के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इसके बावजूद यूपी में औसतन सरसों के तेल के रेट आज 14 मई को एक बार फिर 159 रुपये प्रति लीटर हैं।
Mustard oil Rate Today (14th May 2022) : महंगाई के कारण पूरे देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है। पेट्रोल-डीजल के साथ सीएनजी और पीएनजी से लेकर रसोई गैस के दाम भी सातवें आसमान पर पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही रसोई का सामान भी काफी महंगा हो चला है। मसाले से लेकर सब्जियों के दाम भी बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद यूपी के मुकाबले अन्य राज्यों सरसों के तेल के रेट में काफी बढ़े हुए हैं। हालांकि पिछले कुछ माह से यूपी में सरसों के तेल में राहत है। यूपी के बाजार में आज 14 मई को सरसों के तेल के भाव एक बार फिर 159 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए हैं। जबकि 8 मई को सरसों का तेल 164 रुपये था। जबकि यूपी में ही सरसों का तेल दिसंबर 2021 में 210 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।
Mustard oil Rate Today (14th May 2022) : यूपी के वायदा बाजार में अन्य राज्यों की तुलना में अभी सरसों का तेल काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। जबकि पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने के कारण अन्य वस्तुओं के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। इसका भी यूपी बाजार में कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आ रहा है। यूपी में आज 14 मई 2022 को भी सरसों का तेल का रेट सिर्फ 159 रुपये प्रति लीटर पर खुला है, जो कि अपने उच्चतम स्तर से 61 रुपये कम है। बाजार के जानकारों का मानना है कि जल्द ही यूपी में भी सरसों का तेल तेजी पकड़ सकता है।
यूपी के वायदा बाजार में आज भी 14 मई को सरसों के तेल का भाव अधिकतम अंबेडकर नगर में 175 रुपये प्रति लीटर है। इससे पहले 8 मई को हमीरपुर में 169 रुपये था। जबकि इससे पहले 23 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर तो उससे तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह हमीरपुर में 18 से 20 अप्रैल तक 169 रुपये प्रति लीटर, 16 और 17 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये, 15 अप्रैल को इलाहाबाद में सरसों का तेल दो सप्ताह की तरह 168 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।
उत्तर प्रदेश के बाजार में सरसों का तेल आज यानी 14 मई को सबसे कम हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर पर खुला हैं। जबकि इससे पहले 8 मई को सरसों के तेल के रेट शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे पहले 23 अप्रैल को सरसों के तेल का भाव एटा में 137 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। 23 अप्रैल को गाजियाबाद में 164 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 18 से 22 अप्रैल तक गाजियाबाद में 155 रुपये, 16 और 17 अप्रैल को शाहजहांपुर में ही 151 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।