18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नोएडा में चलती टैक्सी में लगी आग, बोनट से निकला धुआं और देखते ही देखते धधक उठी कार; जानें ड्राइवर ने कैसे कूदकर बचाई जान

Noida Car Fire Video: नोएडा के सेक्टर-100 में चलती टैक्सी कार में अचानक आग लग गई। बोनट से धुआं निकलने के बाद कुछ ही देर में पूरी कार लपटों में घिर गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
2 min read
Google source verification

नोएडा

image

Imran Sheikh

Aug 18, 2026

Noida Car Fire

सड़क पर आग लगने के बाद लपटों में घिरी कार जलकर राख हुई। (फोटो सोर्स-IANS)

Noida Sector News:दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर गाड़ियों में अचानक आग लगने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार देर रात नोएडा में एक बार फिर ऐसा ही खौफनाक नजारा देखने को मिला, जब बीच सड़क पर चल रही एक टैक्सी अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। सेक्टर-104 रेड लाइट से आम्रपाली सफायर की तरफ जा रही एक टैक्सी कार में अचानक भीषण आग लग गई। यह हादसा सेक्टर-100 स्थित एक विला के ठीक सामने हुआ, जहां टैक्सी रोज की तरह अपनी सामान्य रफ्तार में आगे बढ़ रही थी।

राहगीर गाड़ियां रोककर भागने लगे

मिली जानकारी के मुताबिक, गाड़ी जैसे ही सेक्टर-100 के पास पहुंची, अचानक उसके बोनट से धुएं का गुबार निकलने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता, तब तक आग की ऊंची-ऊंची लपटों ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी से धुआं और लपटें उठते ही सड़क पर हड़कंप मच गया और आसपास गुजर रहे वाहनों के पहिए थम गए। राहगीर अपनी गाड़ियां रोककर इधर-उधर भागने लगे, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकलकर्मियों ने संभाला मोर्चा

गनीमत यह रही कि गाड़ी में समय रहते खतरा भांप लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी के हताहत या घायल होने की कोई खबर नहीं है। अगर थोड़ी सी भी देरी होती, तो यह हादसा किसी की जान पर भारी पड़ सकता था।

जैसे ही आग भड़की, मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और पानी के साथ-साथ फोम की बौछारें शुरू कीं।

समय रहते बुझी आग, हादसे की वजह की जांच

फायर ब्रिगेड की इस कार्रवाई की वजह से महज कुछ ही मिनटों के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। अगर दमकल की गाड़ियां थोड़ी भी देर से पहुंचतीं, तो आग आसपास खड़ी अन्य गाड़ियों या पास बनी संपत्तियों तक फैल सकती थी, जिससे भारी नुकसान हो सकता था।

फिलहाल, पुलिस और दमकल विभाग की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर चलती गाड़ी में आग लगी कैसे। शुरुआती आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट या इंजन में ज्यादा गर्मी बढ़ने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू रूप से चालू करवा दिया।