Mustard oil Rate Today (15th May 2022) : देश भर में लोग महंगाई के कारण परेशान हैं। महंगाई रोकने को लेकर सरकार की ओर से किए जा रहे तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। पेट्राेल-डीजल के रेट बढ़ने के कारण हर वस्तु के रेट बढ़ते जा रहे हैं। इसी कारण यूपी में भी सरसों के तेल के रेट आज 15 मई को 166 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।
Mustard oil Rate Today (15th May 2022) : बढ़ती महंगाई के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। पेट्रोल-डीजल से लेकर सीएनजी और पीएनजी के साथ रसोई गैस के भाव भी सातवें आसमान पर जा पहुंचे हैं। इसके कारण महिलाओं की रसोई का बजट भी बिगड़ चुका है। मसाले से लेकर सभी सब्जियों के दाम सातवें आसमान पर हैं। वहीं लंबे समय बाद उत्तर प्रदेेश के वायदा बाजार मेंं भीे तेजी देखने को मिली है। यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 15 मई को सरसों के तेल के भाव 166 रुपये पर खुले हैं। जबकि 14 मई को महज 159 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं इससे पहले यूपी में ही सरसों का तेल दिसंबर 2021 में 210 रुपये प्रति लीटर तक जा पहुंचा था। वायदा बाजारों के विशेषज्ञों का अनुमान सही निकल रहा है, क्योंकि जब सरसों का तेल 150 रुपये लीटर था, तभी उन्होंने रेट बढ़ने की आशंका जाहिर की थी।
Mustard oil Rate Today (15th May 2022) : उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में अन्य राज्यों की तुलना में अभी भी सरसों का तेल नीचे है। पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने के कारण अन्य वस्तुओं के रेट लगातार बढ़ रहे हैं, जिसका असर अब यूपी के बाजार में देखने को मिल रहा है। यूपी में आज 15 मई 2022 को सरसों का तेल 7 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 166 रुपये प्रति लीटर पर खोला गया है, जो कि अपने उच्चतम रेट से 54 रुपये कम है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों की मानें तो अभी यूपी में सरसों का तेल और ऊपर जाएगा।
यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 15 मई को सरसों के तेल का अधिकतम रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले अंबेडकर नगर में 175 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले 8 मई को हमीरपुर में सरसों का तेल 169 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 23 अप्रैल को कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर तो उससे तीन दिन पहले मुजफ्फरनगर में 166 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह हमीरपुर में 18 से 20 अप्रैल तक 169 रुपये प्रति लीटर, 16 और 17 अप्रैल को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
यूपी के वायदा बाजार में आज यानी 15 मई को सबसे कम सरसों के तेल भाव एटा में महज 140 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि इससे पहले 14 मई तक हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। इससे पहले 8 मई तक सरसों के तेल के रेट शाहजहांपुर में 150 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 23 अप्रैल को सरसों के तेल का भाव एटा में 137 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए थे। 23 अप्रैल को गाजियाबाद में 164 रुपये प्रति लीटर थे। उससे पहले 18 से 22 अप्रैल तक गाजियाबाद में 155 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।