Mustard oil Rate Today (11th June 2022) : यूपी में काफी अर्से बाद सरसों के तेल के रेट प्रति लीटर लगातार 50 रुपये कम है। इस तरह अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में सरसों का तेल बेहद सस्ता है। आज 11 जून को एक बार फिर यूपी में सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है।
Mustard oil Rate Today (11th June 2022) : दुनिया भर में इस समय महंगाई का दौर चल रहा है, वहीं भारत भी इससे कैसे अछूता रह सकता है। महंगाई के कारण लोगों का हाल बेहाल है। पेट्रोलियम पदार्थों में स्थिरता के बाद भी देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है। रसोई के मसालों से लेकर हर चीज के दाम ने गृहणियों का बजट बिगाड़ रखा है। वहीं आम लोग भी महंगाई से बुरी तरह त्रस्त हैं। हालांकि सरसों के तेल की बात की जाए तो अन्य राज्यों के मुकाबले यूपी में अभी भी राहत है। यूपी फिलहाल आज यानी 11 जून को सरसों का तेल एक बार फिर सिर्फ 160 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि अन्य राज्यों में सरसों के तेल के रेट 200 रुपये के करीब पहुंच चुके हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यही खरीदी का उचित समय है। आगामी दिनों में सरसों के तेल के रेट बढ़ने की आशंका है।
Mustard oil Rate Today (11th June 2022) : उत्तर प्रदेश में हर चीज के दाम आसमान पर हैंं। मसालों से लेकर सभी दालों के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के भाव स्थिर होने के वावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। रसोई गैस से लेकर मसाले, दाल और सब्जियों के रेट लगातार बढ़े रहे हैं। हालांकि यूपी में सरसों के तेल में राहत है। आज 11 जून को यूपी में सरसों का तेल एक बार फिर से 160 रुपये प्रति लीटर है। तेल तिलहन बाजार के जानकारों का दावा है कि हालिया रुख को देखते हुए जल्द ही यूपी में भी सरसों के तेल के रेट बढ़ सकते हैं।
यूपी के वायदा बाजार में आज 11 जून को एक बार फिर सर्वाधिक सरसों के तेल का रेट कानपुर में ही लगातार 12वें दिन 180 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।
यूपी के वायदा बाजार में सबसे कम सरसों के तेल रेट आज यानी 11 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि दो दिन पहले 9 जून को एटा की मंडी में महज 140 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं,उससे पहले लगातार चार दिन हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह उससे पहले हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर, 2 जून को हाथरस में 142 रुपये, 1 जून को सरसों का तेल एटा में 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।