23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (8th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : यूपी में औंधे मुंह गिरा सरसों का तेल, चेक करें आज के भाव

Mustard oil Rate Today (8th June 2022) : उत्तर प्रदेश में जहां रसोई के सामान के साथ अन्य खाद्य पदार्थों के भाव आसमान पर हैं। वहीं सरसों के तेल भाव में फिलहाल राहत है। आज 8 जून 2022 को एक बार फिर सरसों के तेल रेट उत्तर प्रदेश में महज 160 रुपये पर खुला है।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jun 08, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-uttar-pradesh.jpg

Mustard Oil Rate Today (8th June 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : यूपी में औंधे मुंह गिरा सरसों का तेल।

Mustard oil Rate Today (8th June 2022) : देशभर के वायदा बाजारों में महंगाई चरम पर है, जिसने लोगों की कमर तोड़ रखी है। पेट्रोल-डीजल के रेट कम होने के बावजूद महंगाई कम नहीं हो रही है। रसोई के सामान महंगे होने के चलते गृहणियों का बजट बिगड़ चुका है तो अन्य सामानों के भाव में तेजी के चलते लोगों को खर्च चलाना भारी पड़ रहा है। वहीं, यूपी में सरसों के तेल की बात की जाए तो आज भी अन्य राज्यों के मुकाबले सरसों के तेल में राहत है। उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में आज 8 जून को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर है। जो कि अधिकतम भाव 210 से 50 रुपये प्रति लीटर कम है। वायदा बाजार के विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही सरसों का तेल यूपी 150 रुपये प्रति लीटर से नीचे जाएगा।

Mustard oil Rate Today (8th June 2022) : उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों की तरह ही महंगाई आसमान पर है। पेट्रोल-डीजल के भाव गिरने के बावजूद लोग महंगाई से त्रस्त हैं। इस कारण रसोई गैस से लेकर हर चीज महंगी हो गई। हालांकि उत्तर प्रदेश में सरसों का तेल औंधे मुंह गिरा है। आज 8 जून को यूपी में सरसों का तेल एक बार फिर 160 रुपये पर खुला है। उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जल्द ही सरसों का तेल इससे भी नीचेे जाएगा। इसका सबसे बड़ा कारण यूपी सरसों की बंपर आवक है।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में निचले स्तर पर पहुंचा सरसों के तेल, आज ही करें खरीदारी

यूपी के वायदा बाजार में आज 8 जून को एक बार फिर सरसों का तेल लगातार नौवें दिन कानपुर में अधिकतम 180 रुपये प्रति लीटर पर ही खुला है। जबकि इससे पहले 30 मई को सरसों का तेल हमीरपुर में 169 रुपये प्रति लीटर था। वहीं इससे एक दिन पहले सरसों का तेल 29 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 28 मई को सरसों का तेल फैजाबाद में 174 रुपये, 27 मई को कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें - यूपी में सरसों के तेल में बड़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के रेट

यूपी के वायदा बाजार में आज 8 जून को भी न्यूनतम सरसों के तेल भाव लगातार चौथे दिन हाथरस में ही 142 रुपये प्रति लीटर पर खोला गया है। जबकि उससे पहले हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर था। वहीं उससे पहले 2 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति लीटर था। इससे एक दिन पहले यानी महीने के पहले दिन 1 जून को सरसों का तेल एटा में महज 140 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया था।