Mustard oil Rate Today (12th July 2022) : महंगाई लगातार लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार डाल रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में खाद्य तेल कंपनियों को रेट घटाने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन उसके बाद में वायदा बाजार में तेजी बनी है। आज यूपी में सरसों के तेल रेट 12 जुलाई मंगलवार को 160 रुपये लीटर हैं।
Mustard oil Rate Today (12th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ रखी है। भारतीय बाजार की बात करें तो यहां भी लगातार महंगाई का तड़का लग रहा है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार की तरफ से खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें कम करने निर्देश जारी हुए थे। कई कंपनियाें ने एमआरपी पर 15 रुपये तक की कमी की है, लेकिन उसके बावजूद आम जनता को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। उत्तर प्रदेश में भी अब महंगाई असर दिखाने लगी है। सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर से नीचे नहीं जा रही है। हालांकि यूपी के तेल तिलहन बाजार में आज 12 जुलाई को सरसों का तेल तीन रुपये की गिरावट के साथ 160 रुपये पर खुला है। जबकि एक दिन पहले ही सरसों के तेल के रेट 163 रुपये प्रति लीटर थे।
Mustard oil Rate Today (12th July 2022) : वायदा बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के बाद इस महीने की शुरुआत में रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इसके चलते जनता महंगाई से त्रस्त है। लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त भार पड़ रहा है। लोगों की समस्या को देखते हुए पिछले दिनों ही केंद्र सरकार की तरफ से खाद्य तेल कंपनियों को कीमतों में कमी लाने निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद सरसों के तेल के भाव 160 रुपये प्रति लीटर से नीचे नहीं आ रहे हैं। आज 12 जुलाई को यूपी में सरसों के तेल के रेट 160 रुपये प्रति लीटर हैं।
यह भी पढ़ें - सरसों के तेल में जबरदस्त उछाल, जानें आज के ताजा भाव
उत्तर प्रदेश के बाजार में आज 12 जुलाई को एक बार फिर सरसों के तेल के रेट अधिकतम कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले 9 जुलाई को अंबेडकरनगर में 165 रुपये थे। इसी तरह 7 और आठ जुलाई कानपुर में ही 180 रुपये, 6 जुलाई को अंबेडकर नगर में 166 रुपये तो 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये थे।
उत्तर प्रदेश के तेल तिलहन बाजार में सबसे कम सरसों के तेल के भाव आज 12 जुलाई को हाथरस में 143 रुपये प्रति लीटर हैं। जबकि एक दिन पहले 11 जुलाई को गाजियाबाद में 162 रुपये थे। इससे पहले 10 जुलाई को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में ही 159 रुपये तो 9 जुलाई को हाथरस में 144 रुपये थे। इसी तरह 7 और 8 जुलाई को हाथरस में 142 रुपये, 5 और 6 जुलाई को अलीगढ़ में 144 रुपये, 4 जुलाई को एटा में 142 रुपये तो 1 व 2 जुलाई को हाथरस में 142 रुपये प्रति थे।