22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mustard Oil Rate Today (10th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों के तेल में जबरदस्त उछाल, जानें आज के ताजा भाव

Mustard oil Rate Today (10th July 2022) : देशभर में महंगाई लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। इसी को देखते हुए केंद्र सरकार खाद्य तेल कंपनियों को रेट कम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में तेजी दिख रही है। आज यूपी में न्यूनतम सरसों के तेल रेट 10 जुलाई को 159 रुपये प्रति लीटर हैं।

2 min read
Google source verification

नोएडा

image

lokesh verma

Jul 10, 2022

mustard-oil-rate-today-in-uttar-pradesh-mustard-oil-price-today-in-up.jpg

Mustard oil Rate Today (10th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। भारतीय बाजार भी इससे अछूता नहीं है। यही वजह है केंद्र सरकार ने खाद्य तेल के दाम घटाने के निर्देश जारी किए हैं। कई कंपनियाें ने एमआरपी पर 10 से 15 रुपये तक की कमी की है, लेकिन इसके बावजूद वायदा बाजार में सरसों के तेल के रेट बढ़ रहे हैं। ज्ञात हो कि तेल कंपनियों ने हाल ही में रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया था, जिसके बाद सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कदम बढ़ाए हैं। लेकिन, इसके बावजूद यूपी के तेल तिलहन बाजार में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज 10 जुलाई को यूपी में न्यूनतम सरसों के तेल में पूरे 19 रुपये बढ़े हैं। आज का ताजा भाव 159 रुपये प्रति लीटर है।

Mustard oil Rate Today (10th July 2022) : बाजार में पेट्रोल-डीजल के रेट लगातार स्थिर चल रहे हैं तो तेल कंपनियाें ने घरेलू गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है। जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त थी। अब उसके ऊपर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ रहा है। केंद्र सरकार के खाद्य तेलों के दाम घटाने के निर्देश के बाद भी लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को जहां यूपी में सरसों के तेल के रेट न्यूनतम 140 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं आज उत्तर प्रदेश के वायदा बाजार में सरसों के तेल के भाव 159 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

यह भी पढ़ें - केंद्र सरकार के निर्देश के बाद सरसों के तेल में आई बड़़ी गिरावट, फटाफट चेक करें आज के भाव

तेल तिलहन बाजार में आज 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम भाव एक बार फिर कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 9 जुलाई को सरसों के तेल के रेट अंबेडकर नगर में 165 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं, 7 और आठ जुलाई सर्वाधिक सरसों के तेल के रेट कानपुर में ही 180 रुपये थे। उससे पहले 6 जुलाई को अंबेडकर नगर में ही 166 रुपये तो 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये प्रति लीटर थे। इसी तरह 4 जुलाई को गाजियाबाद में 165 रुपये तो 1 और 2 जुलाई को लगातार दाे दिन कानपुर में 180 रुपये थे।

यह भी पढ़ें - मानसून से पहले सरसों के तेल ने दिखाए तेवर, जानें आज के ताजा भाव

आज 10 जुलाई को यूपी के तेल तिलहन बाजार में सरसों के तेल के रेट न्यूनतम गाजियाबाद में 159 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 9 जुलाई को सरसों का तेल हाथरस में 144 रुपये प्रति लीटर था। वहीं, 7 और 8 जुलाई को हाथरस में ही महज 142 रुपये प्रति लीटर था। इसी तरह 5 और 6 जुलाई को लगातार दो दिन अलीगढ़ में 144 रुपये, 4 जुलाई को एटा में 142 रुपये तो 1 व 2 जुलाई और 30 जून को हाथरस में 142 रुपये प्रति था।