नोएडा

Mustard Oil Rate Today (13th July 2022), Mustard Oil Price Today in Uttar Pradesh : सरसों का तेल हुआ सस्ता, जानें आज कितने रुपये की हुई गिरावट

Mustard oil Rate Today (13th July 2022) : रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई से त्रस्त लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने हाल ही में खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें कम करने की हिदायत दी थी, लेकिन उसके बाद में तेजी बरकरार है। हालांकि आज यूपी में सरसों का तेल 13 जुलाई को 159 रुपये है।

2 min read
Jul 13, 2022

Mustard oil Rate Today (13th July 2022) : दुनियाभर में महंगाई से लोगों का हाल बेहाल है। वहीं, भारतीय बाजार में भी लगातार महंगाई का तड़का लगने से लोग त्रस्त हैं। रसोई गैस के दाम बढ़ने से महंगाई से त्रस्त लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ा है। इसी वजह से केंद्र सरकार ने हाल ही में खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें कम करने की हिदायत दी थी, लेकिन उसके बाद में तेजी बरकरार है। हालांकि आज यूपी में सरसों के तेल के भाव में 1 रुपये की गिरावट हुई है। जहां 12 जुलाई को सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था। वहीं आज 13 जुलाई बुधवार को 159 रुपये प्रति लीटर पर खुला है। जबकि उससे पहले अधिकतम सरसों के तेल का भाव 163 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया था।

Mustard oil Rate Today (13th July 2022) : वायदा बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों अभी तक भी स्थिरर हैं। हालांकि तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम महीने की शुरुआत में 50 रुपये बढ़ाकर लोगों को झटका दे दिया था। इस वजह से गृहणियों की रसोई का बजट बिगड़ चुुका है। जनता महंगाई से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता जा रहा है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों ही केंद्र सरकार ने खाद्य तेल कंपनियों को कीमतें घटाने के निर्देश दिए थे। लेकिन, उसके बावजूद सरसों के तेल के भाव आज 13 जुलाई को भी 159 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं।

यूपी के वायदा बाजार में आज 13 जुलाई को भी कल 12 जुलाई की तरह एक बार फिर सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में 180 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि उससे पहले ही 11 जुलाई को सरसों के तेल के भाव हमीरपुर में 164 रुपये प्रति लीटर थे। वहीं 10 जुलाई को सरसों के तेल के अधिकतम रेट कानपुर में ही 180 रुपये प्रति लीटर थे तो उससे पहले 9 जुलाई को अंबेडकरनगर में 165 रुपये थे। इसी तरह 7 और आठ जुलाई कानपुर में ही 180 रुपये, 6 जुलाई को अंबेडकर नगर में 166 रुपये तो 5 जुलाई को मिर्जापुर में 165 रुपये थे।

यूपी के वायदा बाजार में में सबसे कम सरसों के तेल के भाव आज 13 जुलाई को हाथरस में महज 142 रुपये प्रति लीटर पर खुले हैं। जबकि एक दिन पहले 12 जुलाई को हाथरस में ही 143 रुपये प्रति लीटर थे। इससे पहले 11 जुलाई को गाजियाबाद में 162 रुपये थे तो 10 जुलाई को सरसों के तेल के रेट गाजियाबाद में 159 रुपये और 9 जुलाई को हाथरस में 144 रुपये थे। इसी तरह 7 और 8 जुलाई को हाथरस में 142 रुपये, 5 और 6 जुलाई को अलीगढ़ में 144 रुपये प्रति लीटर दर्ज किए गए थे।

Published on:
13 Jul 2022 08:45 am
Also Read
View All