
नोएडा. 11 सितम्बर सेक्टर-50 में घर के बाहर व्यापारी यादराम गर्ग को गोली मारकर लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस अभी भी 2 बदमाशों की तलाश कर रही है। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी फुटेज और बदमाशों की प्रेमिकाओं ने इन्हें पकड़वाने में मदद की है। नोएडा पुलिस को पहले से ही इस बात का शक था कि व्यापारी को दुकान के आस-पास का ही कोई मुखबिरी बना है।
तस्वीरों में खड़े ये बदमाश ललित और विपुल है। इन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बीते 11 सितम्बर को सेक्टर 9 में सेनेटरी का व्यापार करने वाले यादराम गर्ग व्यापारी से लूट करने की कोशिश की। लेकिन इस लूट में नाकाम होने पर इन्होने यादराम को ही गोली मार दी थी। आनन-फानन में व्यापरी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया गया था। थाना-49 में इसका मामला अज्ञात के दर्ज कराया गया था। पुलिस ने घर के पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मदमाशों की तलाश शुरू करदी। पुलिस ने इन्हे रविवार को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश कर दो को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन अभी दो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
वहीं पुलिस की मानें तो अभियुक्तों ने कबूल किया है कि व्यापारी से लूट में नाकाम होकर ही उसको गोली मार दी थी। पुलिस ने बताया कि ललित सैनेटरी व्यापारी के पास ही सेक्टर 9 में अपनी फर्नीचर की दुकान था। ये सामान लेने यादराम की दुकान पर आता-जाता था, इसी ने पुरे प्रकरण की रैकी कर एक सरगना ने तौर पर अपनी निगाह व्यापारी के कैश पर डाली। जिसके बाद इसने अपने दोस्तों के साथ लूट का प्लान बनाया, और 11 सितम्बर को व्यापरी से कैश लूटने का प्रयास करते हुए बाइक पर सवार चार लुटेरों ने व्यापारी के घर तक पीछा किया, जब इन्हे लगा कि ये अपने मकसद में नाकाम हो रहे हैं, तो व्यापरी को गोली मारकर फरार हो गए।
जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तलाश कर ललित और रिपुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। और वही इमरान, सलीम की अभी पुलिस तालश कर रही है। पुलिस ने सीसीटीवी में दिखे संदिग्धों की फोटो को आसपास के सभी दुकान वालों को दिखाया तो दो के नाम सामने आ गए थे, लेकिन उन्ही में से एक व्यापारी ने बताया कि बदमाशों की जानकारी सेक्टर-9 में रहने वाली इनकी प्रेमिका ज्यादा अच्छे से बता पाएंगी। जिसेक बाद पुलिस ने इनके प्रेमिका से पूछताछ की। प्रेमिका ने आरोपी की पहचान कर ली और उसके दोस्तों के बारे में भी जानकारी दे दी।