नोएडा

Farmer Protest: नोएडा में सभी बॉर्डर पर लगा लंबा जाम, इन मांगों को लेकर किसानों का दिल्ली कूच आज

Farmer Protest: दिल्ली जाने वाले रास्तों पर भारी जाम लग गया है। आज किसान दिल्ली कूच पर अड़े हैं। दिल्ली-नोएडा और चिल्ला बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए पुलिस मुस्तैद की गई है। आज सुबह से ही यहां सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है।

2 min read
Dec 02, 2024

Farmer Protest: किसान आज नोएडा की तरफ से दिल्ली कूच करेंगे। उनका संसद का घेराव करने का ऐलान है। इस वजह से नोएडा पुलिस ने दिल्ली आने वाले कई रास्ते बंद कर दिए हैं। पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करके लोगों को उन रास्तों से आने जाने की सलाह दी है। ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले आप एक बार एडवाइजरी जरुर देख लें। आज यानी 2 दिसंबर को 10 किसान संगठन दिल्ली में एंट्री करेंगे। किसानों ने संसद का घेराव करने का ऐलान किया है। कुछ दिनों पहले संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने DM, पुलिस कमिश्नर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के CEO और यमुना अथॉरिटी के CEO से मीटिंग की थी, जो विफल रही।

नोएडा में बॉर्डर पर लगा लंबा जाम 

इसके बाद किसानों ने दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया है। नोएडा पुलिस ने उन्हें रोकने की पूरी तैयारी कर ली है। दिल्ली आने वाले कुछ रास्ते को डायवर्ट किया गया है। वहीं स्कूलों में ऑनलाइन क्लासेस का ऐलान कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले की चेकिंग की जा रही है।

आज 12 बजे दिल्ली कूच करेंगे किसान 

किसान आज 12 बजे महामाया फ्लाईओवर के नीचे से अपना मार्च शुरू करेंगे। ट्रैक्टर और ट्रालियों में सवार होकर वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। नोएडा पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए गौतमबुद्ध नगर को दिल्ली से जोड़ने वाली सभी सीमाओं पर बैरियर लगा दिए हैं। सभी रास्तों पर दिल्ली पुलिस और गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।

क्या है किसानों की मांगें? 

1. पुराने भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रभावित किसानों को 10 फीसदी प्लॉट और 64.7 फीस बढ़ा हुआ मुआवजा दिया जाए।

2. हाई पावर कमेटी के जरिये पास किए गए मुद्दों पर सरकारी आदेश जारी किया जाए।

3.आबादी क्षेत्र का उचित निस्तारण किया जाना चाहिए।

4.1 जनवरी 2014 के बाद अधिग्रहित भूमि पर बाजार दर का चार गुना मुआवजा और 20 फीसदी प्लॉट.

5. सभी भूमिधर और भूमिहीन किसानों के बच्चों को रोजगार और पुनर्वास लाभ दिया जाए.

Updated on:
02 Dec 2024 12:15 pm
Published on:
02 Dec 2024 11:06 am
Also Read
View All

अगली खबर