नोएडा

Noida News: गन्ने के रस में थूक मिलाया, विरोध करने पर दंपति के साथ बदतमीजी

Noida News: नोएडा में गन्ने के रस में थूक मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Jun 16, 2024
Spit mixed in sugarcane juice

Noida News: उत्तर प्रदेशनोएडा सेक्टर-121 में क्लीओ काउंटी सोसायटी के बाहर गन्ने के रस में थूक मिलाकर बेचने का मामला सामने आया है। नोएडा पुलिस ने आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।

विरोध करने पर बदतमीजी

सोसायटी के रहने वाले क्षितिज भाटिया ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार 15 जून की शाम को वह अपनी पत्नी के साथ सोसायटी के बाहर गन्ने के जूस वाले के पास गए थे। जब उन्होंने वहां दो गिलास गन्ने का जूस मंगवाया। इसके बाद गन्ने का जूस बेचने वाला गिलास में थूक मिलाकर जूस दे रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपी ने बदतमीजी की।

यूपी के बहराइच के रहने वाले है दोनों आरोपी

लिखित शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपी शाहीब आलम और जमशेद खान को गिरफ्तार कर लिया। दोनों मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हैं। वे नोएडा में रहकर गन्ने के जूस की ठेली लगाते थे।

Updated on:
16 Jun 2024 06:21 pm
Published on:
16 Jun 2024 06:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर