नोएडा

फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का यह हाईटेक शहर, पुलिस ने एक बदमाश को किया पस्त

नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली
2 min read
Nov 27, 2018
Noida encounter spot
फिर मुठभेड़ से थर्राया यूपी का यह हाईटेक शहर, पुलिस एक बदमाश को किया पस्त

नोएडा. उत्तर प्रदेश में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार बदमाशों का एनकाउंटर कर रही है। हालात ये है कि हर दिन कहीं न कहीं से मुठभेड़ की खबरे आती रहती है। लेकिन बदमाश भी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-112 के एफएनजी रोड पर पुलिस और बाइक सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान सचिन नाम का बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा और तीन कारतूस बरामद करने का दावा किया है। घायल बदमाश थाना बिसरख और इकोटेक-3 में वछिंत बताया जा रहा है। वहीं, बिसरख थाने में हुई मुठभेड़ के दौरान मौके का फायदा उठाकर भाग गया था।


नोएडा के सेक्टर 112 में पुलिस मुठभेड़ में सचिन नाम के बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश को नोएडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरठ निवासी सचिन को पुलिस ने शातिर बदमाश बताया है। मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। डॉक्टर का कहना है कि थाना सेक्टर-49 पुलिस द्वारा एक घायल को लाया गया है, जिसके पेर में गोली लगने घाव प्रतीत हो रहा हैं। इलाज के लिए भर्तीकर सम्बंधित डॉक्टर को रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि घायल की हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- इस शहर की गौशाला में आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, यहां चौंकाने वाली है गायों की दाह संस्कार प्रक्रिया

पुलिस के अधिकारियों के अनुसार नोएडा थाना सेक्टर-49 की टीम सेक्टर-112 में एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे एक युवक को पुलिस ने चेकिंग के लिए रोका तो उसने अपनी मोटर साइकिल तेज कर दीं और जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जबाबी फायरिंग में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश से प्रारम्भिक पूछताछ के दौरान पता चला कि यह मेरठ का रहने वाला है। उसका नाम सचिन हैं और वह थाना बिसरख और इकोटेकसे बांछित चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में हुई बिसरख थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान यह फरार हो गया था। इसके कब्जे से एक मोटर साइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। वाकई जानकारी की जा रही है।

Published on:
27 Nov 2018 03:22 pm