नोएडा

5 स्टार होटल में NRI महिला के साथ हुआ रेप, पुलिस ने कंपनी के CEO पर दर्ज की FIR

दिल्ली- एनसीआर के एक 5 स्टार होटल में भारतीय मूल की अमेरिकी महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। यहां पर एक 42 साल की महिला ने एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर रेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच में शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Jan 15, 2024

दिल्ली- एनसीआर के 5 स्टार होटल में एक प्राइवेट कंपनी के CEO ने एक NRI महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। 42 वर्षीय महिला ने एक प्राइवेट कंपनी के सीईओ पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने कंपनी के CEO पर केस दर्ज किया गया है और जांच में जुट गई है।

नई दिल्ली जिले के एडिश्नल डीसीपी के मुताबिक घटना नई दिल्ली जिले के चाणक्यपुरी इलाके में स्थित पांच सितारा एक होटल में 14 सितंबर 2023 को हुई। पीड़ित महिला द्वारा आरोपी सीईओ के खिलाफ चाणक्यपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस द्वारा भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक महिला एक कंपनी में असिस्टेंट जनरल मैनेजर के रूप में काम कर रही थी, जहां पर आरोपी बतौर सीईओ कार्यरत था। महिला ने बताया कि आरोपी सीईओ उसके रिश्तेदार का जानकार है। उसी ने नौकरी दिलाने में उसकी मदद की थी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और साक्ष्य जुटानें में लग गई है।

Updated on:
15 Jan 2024 05:28 pm
Published on:
15 Jan 2024 05:21 pm
Also Read
View All