
नोएडा।नोएडा के सेक्टर-16 रजनीगंधा अंडरपास में बच्चों को स्कूल ले जा एपीजे स्कूल की तेजरफ्तार बस खंभे में टक्करा गर्इ।हादसा इतना भयंकर था कि मौके पर ही ड्राइवर समेत बस में सवार दर्जन स से भी ज्यादा बच्चे घायल गये।चारों तरफ मची चीख-पुकार के बाद राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालाक समेत बच्चों को नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यहां कर्इ बच्चों को गंभीर चोट आने के चलते इलाज चल रहा है।
बच्चों काे स्कूल ले जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सेक्टर- 16ए में स्थित एपीजे स्कूल का बस चालक शुक्रवार सुबह बच्चों को सभी स्टाॅप से लेकर स्कूल की तरफ जा रहा था।बस सुबह करीब आठ बजे सेक्टर-16 के पास पहुंची ही थी।इसी दौरान तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर रजनीगंधा अंडरपास में चल रहे मेनटेंस के लिए पड़े सामान आैर खंभे में टक्करा गर्इ।इसी के चलते बस में सवार करीब 16 बच्चे घायल हो गये।वहीं बस चालक की भी हालत गंभीर बतार्इ जा रही है।
चारों तरफ मची चीख-पुकार तो राहगीरों ने बच्चों को निकाल बाहर
बस के टक्कराने के बाद चारों तरफ चीख पुकार मच गर्इ।बस में सवार कर्इ बच्चे घायल हो गये।यह देख मौके से गुजर रहे राहगीरों ने वाहन रोक कर बच्चों को क्षतिग्रस्त हुर्इ बस से बाहर निकाला।वहीं पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेस व राहगीरों की मदद से घायल बच्चों समेत बस चालक को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।यहां बस चालक को आनन फानन में आर्इसीयू में भेजा गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुर्इ है।बस की हालत देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है की ये हादसा कितना गंभीर है।