उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में भयंकर ठंड पड़ रही है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, हिमाचल प्रदेश में तापमान काफी कम दर्ज किया गया है।
भयानक ठंड के साथ ही सुबह और रात के समय पड़ रहे घने कोहरे ने लोगों को और भी परेशान कर दिया है। वहीं, नए साल के मौके पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
उत्तर प्रदेश में जहां एक तरफ भारी कोहरे ने परेशान कर रखा है वहीं दूसरी तरफ भयंकर ठंड पड़ रही है। इस बीच आने वाले दिनों में बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आने के संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक़ साल के आखिरी दिन मौसम शुष्क ही रहने की संभावना है। कई इलाक़ों में घने से भी घना कोहरा पड़ने का अंदेशा जताया गया है। राजधानी लखनऊ, नोएडा और ग़ाज़ियाबाद कोहरे की सफ़ेद चादर से पट गया है। कोहरा इतना घना है कि थोड़ी दूर भी देखना मुश्किल है, विजिबिलटी ज़ीरो तक पहुंच गई है।
इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
इसके साथ ही राज्य में शीत दिवस का अलर्ट है। 1 जनवरी को पश्चिमी यूपी के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में दो जनवरी से चार जनवरी तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
इसके साथ ही इन जिलों में शीत दिवस होने की संभावना जताई गई है। ये ज़िले कुछ इस प्रकार हैं: