नोएडा

Health Tips: कच्चा प्याज खाने से नहीं होंगी ये गंभीर बीमारियां, डाइट में जरूर करें शामिल

Highlights: -कच्चा प्याज खाने से ठीक हो जाती हैं कई बीमारियां -डॉक्टर भी देते हैं सलाद में प्याज खाने की सलाह

2 min read
Nov 12, 2020
onion-raw.jpg

नोएडा। खाने के साथ सलाद का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते ही हैं। वहीं कई लोगों को खाने के साथ कच्चा प्याज भी पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज का सेवन करने से आप कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। दरअसल, सीनियर फिजिशियन डॉ एन.के शर्मा बताते हैं कि साल 1990 में अमेरिका में एक रिसर्च हुआ था। जिसमें यह दावा किया गया था कि कच्चा प्याज खाने से दिल से जुड़ी कई बीमारियां ठीक हुई हैं। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखने में मदद करता है। इसलिए कच्चे प्याज को डाइट में शामिल करना चाहिए।

आइए जानते हैं कच्चा प्याज खाने के फायदों के बारे में-

1. दरअसल, कच्चा प्याज सलाद में खाने से पाचन ठीक रहता है। इसके साथ ही सांस संबंधी रोगों से यह बचाने में कारगर साबित होता है। डॉक्टर के मुताबिक इसमें मौजूद मैग्नीशियम और अन्य खनिज लवण शरीर में खून का प्रवाह बनाए रखने में काफी मदद करते हैं। इसके चलते शरीर में ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

2. कच्चे प्याज में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं। जो कि शरीर में कैंसर सेल्स को न सिर्फ बढ़ने से रोकते हैं बल्कि उन्हें खत्म करने का काम भी करते हैं। डॉक्टर के मुताबिक कई रिसर्चों में यह दावा किया गया है कि जो लोग कच्चा प्याज खाते हैं उन्हें कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का खतरा कम होता है।

3. कच्चा प्याज शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने का भी काम करता है। डॉक्टर के मुताबिक प्याज में मौजूद फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटमिन-सी शरीर को निरोग बनाने के साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

4. कच्चे प्याज में सल्फर यौगिक भी मौजूद होते हैं। जो कि ब्लड शुगर के खतरे को कम करने का काम करते हैं। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो उसे कच्चे प्याज का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही प्याज के सेवन से ब्लडर इंफेक्शन भी कम होता है।इसके अलावा हृदय से जुड़ी बीमारियों में भी यह फायदेमंद होता है।

Published on:
12 Nov 2020 11:10 am