नोएडा

नोएडा में चलती कार में लगी आग तो राहगीरों के भी उड़ गए होश

नोएडा के अग्रसेन मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर के पास इंडिगो कार में अचानक लगी भयंकर आग।
2 min read
• •
Updated: 30 Aug 2018, 5:07 PM IST
Burning car
नोएडा में चलती कार में लगी आग तो राहगीरों के भी उड़ गए होश

नोएडा. तपती गर्मियों के मौसम में यू तो आपने कई बार चलती कार में आग लगने की घटना देखी यो सुनी होगी, लेकिन बरसात के इस मौसम में गुरुवार को चलती इंडिगो कार में जिस तरह से आग लगी। उसने सभी को चौंका दिया। नोएडा के अग्रसेन मार्ग पर बने एलिवेटेड रोड पर इस्कॉन मंदिर के पास इंडिगो कार में अचानक ही भयंकर आग लग गई। गाड़ी चला रहे दो लोगों ने आग की चिंगारियों को देखते ही कार को रोककर कूदकर बाहर आ गए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इनकी कार जलकर खाक हो गई है। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी और आग को बुझाने की कोशिश की। इसके बाद लोगों के फोन करने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी जलकर खाक हो गई थी।

धू-धू कर जलती हुई इंडिगो कार में आग को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार में लगी आग कितनी भयावह थी। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि कार तेज रफ्तार से सैक्टर 71 से सैक्टर 27 कि ओर जा रही थी। तभी अचानक कार से चिंगारियां निकालने लगी। इसी दौरान आनन-फानन में कार चालक व कार सवार आग के शोलो में घिर गई। आग इतनी तेज थी कि कार में बैठे दो शख्‍स बड़ी मुश्किल से बाहर निकल पाये। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेज थी कि इस कारण गाडी धू-धू कर जलने लगी। तभी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार जल कर खाक हो गई थी।

Published on: