नोएडा

सपना चौधरी ने पीठ पर गुदवाया टैटू, देशी अंदाज में लिखवाया यह, फोटो हुआ वायरल

बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा लोक संगीत की धड़कन मानी जाती है। सपना चौधरी के फैन्स को उनकी हर अदा पंसद है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2018, 10:20 AM IST
sapna
सपना चौधरी ने पीठ पर गुदवाया टैटू, देशी अंदाज में लिखवाया यह, फोटो हुआ वायरल

नोएडा. बिग बॉस में हिस्सा ले चुकी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा लोक संगीत की धड़कन मानी जाती है। सपना चौधरी के फैन्स को उनकी हर अदा पंसद है। हरियाणा से लोकप्रियता हासिल करने वाली सपना चौधरी हर वर्ग के दिलों में राज करती है। बिग बॉस के बाद में पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी सिनेमा में सपना चौधरी के चहेतो की कमी नहीं है।

Sapna Choudhary ने अपनी पीठ पर एक टैटू गुदवाया है। इसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी है। यह फोटो जमकर वायरल हो रही है। जिससे युवा भी काफी देख है। साथ ही फैन्स कमेंट्स भी कर रहे है। उनके फैन्स की माने तो सपना की इस फोटो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा है। सपना अपने फैन्स से पूछ रही हैं कि क्या आपने टैटू पढ़ा है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाली फोटो तो हो गई वायरल

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो डाली है। इस फोटो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इंस्टाग्राम पर फोटो डालने के बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। फैन्स कमेंट्स कर रहे है। साथ ही सपना चौधरी को देसी क्वीन बता रहे हैं। कोई स्मार्ट देसी क्वीन तो कोई कह रहा ब्यूटी क्वीन। सपना चौधरी ने पीठ पर देशी क्वीन गुदवाया है। टैटू से भी सपना चौधरी फैन्स का दिल जीतने में लगी है।

बिग बॉस में ले चुकी है हिस्सा

सपना चौधरी ने बिग बॉस-11 सीजन में हिस्सा लिया था। उन्होंने बिग बॉस में अपने ठुमकों से सभी का ध्यान खींचा था। सपना चौधरी जब भी स्टेज पर आती हैं तो उनको रोकना मुमकिन नहीं होता है। ये हरियाणवी, पंजाबी और भोजपुरी गानों पर भी अपना जलवा बिखेर चुकी है। सपना चौधरी की पहली फिल्म 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' है।

Updated on:
9 Nov 2018, 10:20 AM IST
Published on: