नोएडा

शाहरुख, सलमान और सोनू चोरी के आरोप में भेजे गए जेल

बंद मकान में चोरी करते हुए तीनों को लोग ने रंगे हाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
2 min read
• •
Updated: 17 Sep 2018, 3:58 PM IST
Jail
शाहरुख, सलमान और सोनू चोरी के आरोप में भेजे गए जेल

ग्रेटर नोएडा. दादरी के किदवई नगर मोहल्ले में बंद पड़े मकान में तीन चोरों को चोरी करना महंगा पड़ गया। स्थानीय लोगों ने तीनों चोरों को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ लिया और जमकर उनकी धुनाई कर दी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए चोरों से पुलिस ने घर से चुराई गई सामान समेत 2 पेज एक हथौड़ी, दो पिलाश और एक मोबाइल फ़ोन बरामद की है।

लोगों की भीड़ में घिरे शाहरुख, सलमान और सोनू ये नाम भले ही फिल्मी हैं, लेकिन इन तीनों का काम चोरी है । तीनों शातिर चोर हैं, जिन्हें लोगों ने एक बंद मकान से चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारदात दादरी के किदवई नगर मोहल्ले में हुई। यहां इस्लाम का मकान एक हफ्ते से बंद पड़ा है। परिवार के लोग अपनी रिश्तेदारी में गए हुए हैं। चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए देर रात लगभग 10 बजे चोरी की नीयत से मकान में घुस गए। पहले तो चोरों ने मकान से पीतल की टोंटी चोरी की, फिर उसके बाद अंदर के गेट का ताला तोड़कर जैसे ही चोरों ने अंदर शीशे का गेट तोड़ा उसके टूटने की आवाज पड़ोसी ने सुन ली, जब पड़ोसी ने मकान के अंदर झांक कर देखा तो चोर अंदर वाले गेट का ताला तोड़ने में लग हुए दिखाई दिए।

इसके बाद पड़ोसी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मकान में घुसे चोर शाहरुख सलमान और सोनू को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने पहले उनकी जमकर धुनाई की। उसके बाद इसकी सूचना मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दादरी पुलिस में तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए चोरों से पुलिस में चोरी की पीतल की टोटी समेत चोरी करने के औजार 2 पेंचकस एक पिलास हथौड़ी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस ने मकान मालिक की तहरीर पर तीनों चोरों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Published on: