नोएडा

बड़ी खबर: शिवपाल यादव ने जारी की सेक्युलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों की सूची, देखें पूरी लिस्ट

लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज। शिवपाल यादव ने मंडल प्रभारी और प्रवक्ताओं की नियुक्ति के बाद की जिलाध्यक्षों की घोषणा।
2 min read
Sep 30, 2018
Feature image

मेरठ। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल सिंह यादव लगातार अपने संगठन सेक्युलर मोर्चा को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। अभी पिछले सप्ताह ही उन्होंने यूपी के 14 मंडलों में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों की नियुक्ति की थी। इसके बाद रविवार को उन्होंने प्रदेश के 30 जिलों में मोर्चा के नए जिलाध्यक्षों का भी ऐलान कर दिया है। इस सूची में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में अभिषेक गुर्जर को सेक्युलर मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले शिवपाल यादव सेक्युलर मोर्चा के 15 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी कर चुके हैं। जिसमें सीपी राय को प्रमुख प्रवक्ता बनाया गया है। जबकि मरगूब त्यागी को मेरठ मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

आपको बता दे कि पिछले महीने ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के नाम से अलग संगठन का ऐलान किया था। इसके बाद 30 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले राष्ट्रीय एकता सम्मेलन के नाम से एक जनसभा का आयोजन किया गया था। इस जनसभा में पश्चिमी यूपी के सभी जिलों से शिवपाल यादव के समर्थक शामिल हुए थे। जिनमें मुख्य रूप से कांग्रेस के टिकट पर संभल से लोकसभा चुनाव लड़े आचार्य प्रमोद कृष्णम व मुस्लिम नेता अंसार रजा शामिल थे।

इस सम्मेलन के मंच से ही शिवपाल यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। अब इसी के मद्देनजर वे अपने संगठऩ को मजबूत करते नजर आ रहे हैं। आगामी अक्टूबर महीन में उनकी नोएडा में भी एक जनसभा प्रस्तावित है। शिवपाल यादव इस समय इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के विधायक हैं। उन्होंने अभी पार्टी छोड़ने का ऐलान नहीं किया है।

Published on:
30 Sept 2018 02:26 pm