नोएडा

शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया बड़ा झटका, इस सपा नेता को सौंप दी सेक्युलर मोर्चा की जिम्मेदारी

मोर्चे के संगठन का विस्तार करते हुए शिवपालय यादव अब तक 50 से भी ज्यादा जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुके हैं।

less than 1 minute read
Oct 13, 2018
Feature image

नोएडा। समाजवादी पार्टी के बागी नेता शिवपाल यादव ने भतीजे अखिलेश यादव को शुक्रवार को एक और झटका दे दिया। दरअसल अपने नए संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के विस्तार में जुटे शिवपाल यादव बुधवार को नोएडा पहुंचे थे। यहां उन्होंने सपा नेता शिवराम यादव को सेक्युलर मोर्चा में शामिल करते हुए नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी। शिवराम यादव अब तक सपा में ही थे।

आपको बात दे कि नोएडा में सपा को लगभग एक वर्ष से महानगर अध्यक्ष की तलाश है। जबकि शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के महानगर अध्यक्ष की नियुक्ति करके अखिलेश को झटका दे दिया है। आपको बता दे कि शिवराम यादव करीब 10 वर्ष से समाजवादी पार्टी से जुड़े थे और सपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक शिवराम जल्द ही सपा के असंतुष्टों को सेक्युलर मोर्चा में शामिल कराएंगे। शिवराम यादव ने अपना इस्तीफा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को भेज दिया है।

आपको बता दे कि सपा के बागी नेता शिवपाल यादव ने अगस्त महीने में अपने नए संगठन समाजवादी सेक्युलर मोर्चा की घोषणा की थी। उसके बाद पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना कस्बे में सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले रैली की थी। साथ ही इस रैली के मंच से ही उत्तर प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया था। मोर्चे के संगठन का विस्तार करते हुए शिवपालय यादव अब तक 50 से भी ज्यादा जिलों में जिलाध्यक्षों की घोषणा कर चुके हैं। साथ ही 14 मंडलों में मंडल प्रभारियों की भी घोषणा कर चुके हैं।

Published on:
13 Oct 2018 03:19 pm