नोएडा

यूपी के नोएडा में सुपरनोवा-स्पायरा के नाम से बन रही सबसे ऊंची बिल्डिंग, 30 करोड़ का होगा एक फ्लैट

उत्तर भारत में सबसे ऊंची बिल्डिंगों में होगी सुपरनोवा स्पायरा।इमारत में बनेंगे 80 फ्लैट
2 min read
• •
Updated: 20 Aug 2018, 1:33 PM IST
DEMO PIC
यूपी के नोएडा में सुपरनोवा-स्पायरा के नाम से बन रही सबसे ऊंची बिल्डिंग, 30 करोड़ का होगा एक फ्लैट

नोएडा।अब तक देश में उत्तर प्रदेश की पहचान अधिक जनसंख्या आैर कुछ इलाके अपराध की वजह से सुर्खियों में रहते थे।लेकिन अब यूपी के गौतमबुद्ध नगर में सुपरनोवा स्पाइरा नाम की एक एेसी ऊंची बिल्डिंग बनने वाली है।जो उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। इतना ही नहीं सुपरनोवा बिल्डिंग में फ्लैटों के दाम लाखों रुपये नहीं बल्कि करोड़ों रुपये से शुरू होंगे। इसके साथ ही इस बिल्डिंग में घर से लेकर शाॅपिंग माॅल आैर स्वीमिंग पूल से हैलीपेड तक मौजूद है।

नोएडा के सेक्टर-94 में स्थित है सुपरनोवा बिल्डिंग

बिल्डिंग बना रहे कंपनी के सीएमडी ने बताया कि उनका सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में स्थित नोएडा के सेक्टर-94 में चल रहा है। इस बिल्डिंग का नाम सुपरनोवा सुपरनोवा-स्पायरा है। सुपरनोवा प्रोजेक्ट मिक्स लैंड प्रॉपर्टी है।यह 56 आैर 80 मंजिला इमारत होगी। जो शहर की ही नहीं उत्तर भारत में सबसे ऊंची बिल्डिंगों में से एक होगी। इस इमारत में मॉल, होटल, आवासीय और अन्य इमारतें शामिल हैं। वहीं बिल्डर का दावा है कि इसमें कुछ ऑफिस स्पेस दिसंबर तक तो कुछ दो साल और तीन साल में पूरे होंगे। इसके बाद पजेशन मिल पाएगा। यहां रिहायसी फ्लैट का साइज दो और तीन बेड रूम के अलावा पांच हजार से 20 हजार वर्ग फीट तक हैं। इतना ही नहीं इसमें बिल्डिंग की छत पर हैलीपेड आैर स्वीमिंग पूल तक मौजूद है।

यह भी पढ़ें-ये बाॅलीवुड अभिनेत्री अब रहेगी यूपी में बन रही उत्तर भारत की सबसे ऊंची बिल्डिंग में

इतने करोड़ रुपये से शुरू है फ्लैट की कीमत

सुपरनोवा-स्पाइरा बिल्डिंग में एक फ्लैट की कीमत लाख नहीं बल्कि दो करोड़ रुपये से शुरू है। इसमें दो करोड़ रुपये से लेकर 30 करोड़ रुपये तक के फ्लैट है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में इतनी कीमत का फ्लैट नहीं है। इसकी वजह यमुना का दृश्य, सभी सुविधाएं एक जगह और अंतरराष्ट्रीय स्तर का निर्माण इसकी खूबियों में शामिल है। इतना ही नहीं यहां नेता से लेकर बाॅलीवुड की अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इसमें रहने की प्लानिंग कर रही है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बिल्डिंग की उन्होंने 80 मंजिला स्पायरा प्राेजेक्ट में घर लिया हैं। इस इमारत का निर्माण चल रहा है। यह उत्तर भारत की सबसे ऊंची इमारत होगी। फिलहाल, 58 मंजिल तक का काम हो चुका है।

Updated on:
20 Aug 2018, 1:33 PM IST
Published on: