टी-20 वर्ल्ड कप में खेलेगा नोएडा का ये छोरा!

परविंदर अवाना का लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप टीम में खेल कर जीत का हासिल करना है।

2 min read
Jan 23, 2016
Feature image
नोएडा।
नोएडा में हरौला एक्सप्रेस के नाम से जाना जाने वाला परविंदर अवाना टी—20 वर्ल्ड कप में खेल सकता है। अवाना अब तक पंजाब की किंग 11 टीम में खेल चुका है। हाल में वह दिल्ली स्टेट की टीम में खेल रहा है। अवाना ने बताया कि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में जुटा है। उसका लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप टीम में खेल कर जीत का हासिल करना है। वह इसके लिए दिन रात एक करने में जुटा हआ है। परविंदर अपनी तेज बोलिंग के लिए भी प्रख्यात है।



खेल से मिली नौकरी

परविंदर अवाना ने नोएडा में आयकर इंस्पेक्टर का पद संभाला है। अवाना ने कहा उन्हें खेल से नौकरी मिली है। जिसे वह भविष्य में भी जारी रखेंगे। नौकरी मिलने के बाद मुझ पर सरकार और लोगों की बहुत आंशाए बढ़ गई है, जिसे पूरा करना है। परविंदर अवाना ने कहा कि उनका अब पहला लक्ष्य टी-20 वर्ल्ड कप में शामिल होकर भारत को जित दिलाना है। इसके लिए वह लगातार कड़ी मेहनत और प्रेक्टीस में जुटे हुए हैं।


नौकरी से मिली खुशी

परविंदर अवाना की मां नोएडा प्राधिकरण में कर्मचारी है। वह बेटे को किक्रेट के जरिए मिली इंस्पेक्टर की नौकरी से खुश हैं। अवाना ने कहा मां मुझे हमेशा कहती हैं कि बेटा लगातार कड़ी मेहनत करते रहना, जो मुझे आगे बढने की सीख देती है।


टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला खिलाड़ी

अवाना अभी दिल्ली रंजी में खेल रहे हैं। उन्होंने छह मैचों में सबसे कम रन देकर 9 विकेट झटके है। अपने इस स्कोर के साथ अवाना टीम में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। इसी शानदार प्रदर्शन के साथ वह छह इकोनोमिक रेंट के साथ आगे बढ़ रहे हैं।


इंग्लैंड के खिलाफ भी खेल चुके है मैच

परविंदर ने 2007 में स्टेट लेवल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद लगातार अच्छा प्रदर्शन करने पर अवाना को दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के साथ खेले गए टी-20 मैच में इंडियन टीम में शामिल किया गया था। इस मैच में ही अवाना ने शानदार बोलिंग का प्रदर्शन दिखाया।

Published on:
23 Jan 2016 08:19 am