13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के युवक गुजरात में उतार रहे थे नशीले पदार्थ की बड़ी खेप

कार में 939 ग्राम मेफेड्रोन लेकर अहमदाबाद पहुंचे थे। 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ एमपी के तीन आरोपी गिरफ्तार। हंसपुरा चार रास्ते पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा, ड्रग्स नेटवर्क की कडिय़ां खंगालने में जुटी पुलिस
2 min read
Google source verification
MP-Gujarat border, narcotics andsaur Police news

मंदसौर से कार में 939 ग्राम मेफेड्रोन लेकर अहमदाबाद पहुंचे थे। 4.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ एमपी के तीन आरोपी गिरफ्तार। हंसपुरा चार रास्ते पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा, ड्रग्स नेटवर्क की कडिय़ां खंगालने में जुटी पुलिस

मंदसौर। गुजरात के अहमदाबाद में नशीले पदार्थ की बड़ी खेप पहुंचने से पहले ही क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। नरोडा क्षेत्र के हंसपुरा चार रास्ता के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 939 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक, जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए है। आरोपी यह खेप अहमदाबाद में किसी व्यक्ति को डिलीवर करने के लिए मंदसौर से लेकर आए थे। मंदसौर से कार में 939 ग्राम मेफेड्रोन लेकर अहमदाबाद पहुंचे थे। हंसपुरा चार रास्ते पर क्राइम ब्रांच ने दबोचा, ड्रग्स नेटवर्क की कडिय़ां खंगालने में पुलिस जुटी हैं।

11 सितंबर को मिली थी सूचना
क्राइम ब्रांच के डीसीपी अजीत राज्यान के अनुसार, पुलिस टीम को 11 सितंबर को सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश के तीन व्यक्ति कार में भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर अहमदाबाद आ रहे हैं। सूचना के आधार पर हंसपुरा चार रास्ता के आसपास निगरानी बढ़ाई गई। संदिग्ध कार के पहुंचते ही पुलिस टीम ने उसे रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 939 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

करीब 31 लाख रुपए का माल भी जब्त
पुलिस के अनुसार, जब्त एमडी की अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 4.50 करोड़ रुपए आंका गया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, कार और अन्य सामान समेत करीब 31 लाख रुपए का माल भी जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मंदसौर के 'लाला' के इशारे पर अहमदाबाद आए
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे मंदसौर की इंदिरा कॉलोनी निवासी इमरान पठान उर्फ लाला के कहने पर ड्रग्स की खेप लेकर अहमदाबाद आए थे। यहां पहुंचने के बाद उन्हें मोबाइल के जरिए लाला के संपर्क में रहना था और उसके बताए व्यक्ति को ड्रग्स की डिलीवरी सौंपनी थी। अब क्राइम ब्रांच यह पता लगाने में जुटी है कि अहमदाबाद में खेप की डिलीवरी कहां होनी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस ड्रग्स के स्रोत और संभावित खरीदारों तक पहुंचने के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

10 दिन के रिमांड पर आरोपी
क्राइम ब्रांच ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने पूछताछ और नेटवर्क की आगे की जांच के लिए तीनों आरोपियों का 10 दिन का रिमांड मंजूर किया है।