20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MandsaurNews : मंदसौर में किसान ने लाखों की उपज पर चलाया ट्रैक्टर, मेहनत से उगाई फसल कर दी खत्म

खरीफ सीजन की फसल में पीला मोजेक व अफलन के कारण नुकसान होना शुरू हो गया है। इसके चलते लाखों की फसल में अब उत्पादन की संभावना नहीं दिखने पर किसान ने ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया।
2 min read
Google source verification
mandsaur news

उपज नष्ट करता किसान

मंदसौर। खरीफ सीजन की फसल में पीलामोजेक व अफलन के कारण नुकसान होना शुरू हो गया है। इसके चलते लाखों की फसल में अब उत्पादन की संभावना नहीं दिखने पर किसान ने ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया। नगर के नारायणगढ़ मार्ग स्थित एजाज हुसैन ने अपनी तीन बीघा में लगाई उड़द की फसल पर गुरुवार को ट्रैक्टर से हकाई करते हुए पूरी फसल को नष्ट कर दिया। एजाज ने कहा कि तीन बीघा में उड़द की फसल लगाई थी लेकिन पीलामोजेक के कारण अफलन की स्थिति बन रही है। इसी कारण फसल को नष्ट किया। खाद, बीज, निदार्ई पर 25 से 30 हजार रुपए खर्च हुए। 17 बीघा में सोयाबीन की बोवनी कर रखी है। पीलामोजेक का अब उस पर भी असर होने लगा है।

बारिश की खेंच व गर्मी से बन रही यह स्थिति

किसानों ने बताया कि क्षेत्र में इस बार बारिश कम हो रही है। बारिश की कमी ओर बढ़ती गर्मी के कारण फसल पर रोग से लेकर कीटनाशक का प्रकोप बढ़ा है। अफलन भी बढ़ रहा है। इससे खरीफ सीजन की फसल में नुकसान हो रहा है। इसके चलते किसानों को यह कदम उठाना पड़ रहा है।

एसडीएम से चर्चा कर मुआवजे की की मांग

किसान की सूचना पर मौके पहुंचे जिला कांग्रेस के महासचिव अनिल शर्मा ने एसडीएम स्वाती तिवारी से चर्चा कर उड़द की फसल पर पीला मोजेक व अफलन की स्थिति से अवगत करवाते हुए किसान एजाज हुसैन की फसल का परीक्षण कर पर्याप्त मुआवजा व बीमे की राशि दिए जाने की मांग की। इस पर एसडीएम ने कृषि विभाग के अधिकारियों व पटवारी को भेजकर खराब हुई फसल को देखने की बात की। शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में उड़द, सोयाबीन, मूंगफली सहित अन्य फसलों पर अब पीलामोजेक के असर के कारण अफलन की स्थिति बन रही है। ऐसे में उन्होंने मुआवजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर लियाकत मेव, कोहिनूर मेव, भेरूपप्पू गुर्जर, एहसान भाई मौजूद थे।