4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट, अपना आशियाना बनाना हुआ महंगा

आशियाने पर महंगाई का हथौड़ा चला, निर्माण सामग्री के दाम बढ़ गए, प्लॉट की बढ़ती कीमत और मजदूरी ने बिगाड़ा मध्यमवर्ग का बजट, मजदूरी से लेकर इलेक्ट्रिक, हर चीज हुई महंगी
2 min read
Google source verification
mandsaur breaking news

महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट

मंदसौर. महंगाई ने आम आदमी का बजट इस कदर बिगाड़ा कि अपने सपनों का आशियाना बनाना बेहद महंगा होता जा रहा है। रोजमर्रा के खर्च बढ़े तो मकान बनाना मानों दूर की कोड़ी साबित हो रहा है। मजदूरी से लेकर इलेक्ट्रिक से लेकर निर्माण सामग्री हर चीज होने से लोगों के लिए मकान बनाना चुनौती बन गया है। प्लाट खरीदने से लेकर रजिस्ट्री कराने और निर्माण से जुड़ी हर चीज में बढ़ते दामों के कारण बजट करीब 40 से 45 फीसदी अधिक हो गया है। लगातार बढ़ते दामों के कारण नए मकानों की बुकिंग व निर्माण से करीब 50 फीसदी तक कमी आई है।

5 से 6 लाख तक का बढ़ गया बजट

वैसे तो साल भर से दामों में उछाल आया है लेकिन युद्ध के असर के कारण भी दामों में तेजी अचानक से आई है। पिछले एक साल में प्लॉट, मजदूरी, सरकारी गाइडलाइन दरों और भवन निर्माण सामग्री के दामों में हुई बढ़ोतरी ने आम आदमी के बजट को बिगाड़ दिया है। इस दौरान सिर्फ सरिया सस्ता हुआ है, लेकिन अन्य सामग्रियों की महंगाई ने राहत के इस असर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। स्थानीय बाजार के आंकड़ों को देखे तो वर्ष 2025 में जो 1 हजार वर्गफीट का सामान्य मकान 13 से 14 लाख रुपए में बन रहा था। वो अब 18 से 20 लाख रुपए में बनकर तैयार हो रहा है। इस तरह एक साल में ही 5 से 6 लाख रुपए तक का बजट बढ़ गया है।

इलेक्ट्रिशियन का खर्च भी बढ़ा

भवन निर्माण में अब सिर्फ ईंट और सीमेंट ही महंगे नहीं हुए हैं बल्कि इलेक्ट्रिकल फिटिंग, वायरिंग स्वीच, पाइप, फिटिंग की कीमतों में भी 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इलेक्ट्रिशियन और प्लंबर की मजदूरी भी पहले की तुलना में अधिक हो गई है। इनकी कीमतों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।

वर्तमान में यह है स्थिति

शहर के आसपास विकसित हो रही कॉलोनियों में जमीन के दाम लगभग 3500 से 4500 रुपए प्रति वर्ग फीट तक पहुंच चुके हैं। 1000 वर्ग फीट के प्लॉट की कीमत करीब 35 से 45 लाख बैठती है। जिला मूल्यांकन समिति की नई गाइडलाइन लागू होने से रजिस्ट्री शुल्क में भी 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। यदि पिछले वर्ष की तुलना की जाए तो मध्यमवर्गीय परिवार को सिर्फ प्लॉट और रजिस्ट्री पर ही करीब 5 से 6 लाख तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। निर्माण लागत जोडऩे पर यह अंतर 7 से 8 लाख तक पहुंच जाता है।

फैक्ट फाइल...

निर्माण सामग्री की वर्तमान में कीमतें

सामग्री- 2025 - 2026

ईंट प्रति हजार 4500 से 5 हजार - 6 हजार से 6500

रेत 5 से 6 हजार - 7 से 8 हजार

गिट्टी 7 से 8 हजार - 10 से 12 हजार

सीमेंट 290 से 300 - 320 से 330

सरिया 65 रुपए - 55 रुपए

मजदूरी 280 स्क्वेयर फीट- 320 स्क्वेयर फीट

नोट-आंकड़े स्थानीय बाजार के अनुसार।